Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
Uncategorized

भारतीय समाज को खण्डित करने वाले होश में आये…

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsJuly 4, 2018
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

 

घायल जनतंत्र में असहाय जनता का रहबर कोई नहीं

rajesh Jhala A. Razzak saab

लोकशाही में तानाशाही का घालमेल चरम पर आ गया है। यही कारण है कि भारतीय सिस्टम में कई-कई विसंगतियां पनपने लगी है। नेता अधिकारी मीडिया का गठजोड़ साफ नियत से नही बन रहा है। नैकी-बदी के इस खेल में आमजन पीसा रहा है। वर्तमान में भारतीय राजनीति की नियत में खोट होने से 70 वर्षीय लोकतंत्र लकवाग्रस्त हो गया है। भारतीय मतदाता स्वस्थ्य जनप्रतिनिधि को चुनता है, लेकिन 05 वर्ष की अवधि में वह जनसेवक प्रजातंत्र का न होकर पूंजीपतियों का होने लगता है। जिससे जनतंत्र अस्वस्थ होने लगा है। आज पंच और पार्षद के चुनाव से लगाकर विधायक सांसद सहित अन्य संस्थाओं के चुनाव में पूंंजीपतियों का पैसा लगाया जा रहा है। जो सत्ताधीश मय सुद के धन्यवाद के साथ पूंजीवादियों का यशोगान करते है, जिससे लोकतंत्र की जडे क्रमशः कमजोर हो रही है। यह वैâसा लोकतंत्र नजर आ रहा है, जहां पर हम मानव-मानव में भेद करने लगे है। आज भारतीयसमाज, धर्म-जाति, लिंग, सम्प्रदाय, सहित क्षैत्रवाद में विभक्त होता नजर आ रहा है। हम बहुसंख्यक एवं अल्पसंख्यक वाद में फसते नजर आ रहे है। दलित-सवर्ण में मतभेद उभरने लगे है। यहां तक कि महिला एवं पुरूषों में भी हर क्षैत्र में प्रतिद्वंदिता नजर आ रही है। जिससे भारतीय संस्कृति के ताने-बाने टूटने लगे है। कही-कही पाश्चातीकरण हमारी सभ्यता पर अतिक्रमण करने में सफल होती नजर आ रही है। देश की अधिकांश राजनैतिक पार्टीयों का नजरिया लगभग एक समान सा ही है। लगभग सभी दल चुनाव में अपने-अपने प्रत्याक्षी उपरोक्त कसौटी पर खरा उतरने वाले को ही उम्मीद्वार बनाते है। देश के विभिन्न क्षैत्रों में चुनावी वादे व समीकरण अलग-अलग होते है। देश के नैतृत्वकर्ता अलग-अलग प्रान्तों में वही की जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, राजनैतिक चतुरता के मद्देनजर ही अपना प्रतिनिधि खड़ा करते है। जो साम,दाम,दण्ड,भेद का मर्मज्ञ होता है। वही चुनावी ‘वैतरणी’ पार कर जनप्रतिनिधि बन पाता है। और इस प्रकार के प्रयोगों में बैसुमार धन-पूंजीपति खर्च करते है। जिसका फायदा सत्ताधीशों को सब्सिडी देकर, पूंजीपतियों के कर्जे माफ कर, एहसान उतारना पड़ता है। हालांकि लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए बड़ी-बड़ी लोकलुभावनी योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किया जाता है। जो कई बार सरकारी फाइलों में ही दम तोड़ देती है। कुछ चुनाव के वक्त योजनाएं सांप के ‘बिल’ से निकलकर तत्काल गरीबों की बस्ती में रेंगने लगती है। और गरीब ‘सपेरे’ की तरह सांप रूपी योजना के अनुरूप बीन बजाने में लग जाते है। कुछ सांप रूपी योजना को पकड़ लेते है। अर्थात् उपरोक्त योजना से लाभ लेने में सफल हो जाते है। तो अधिकांश सांप रूपी योजना को पकड़ने में नाकाम रहते है। कुछ ‘रिश्वत’ सेवा शुल्क देकर सांप को बिल से निकालने में भी सफल हो जाते है। इस प्रकार सांपनाथ-नागनाथ के खेल में मतदाता व्यस्त हो जाते है। और सफेदपोस अपनी कारगुजारी में सफल हो जाते है। लोग लोकसाही में फिर थोड़े समय के लिए तानाशाही भूल जाते है। इस प्रकार देश का जनतंत्र कई-कई तंत्रो-मंत्रों से अभिभूत होकर लड़खड़ाते हुए चलता रहता है। देश के कर्णधार विदेशों में प्रजातंत्र का डीण्ढोरा पीटते है। और हम प्रजातंत्र में पूंंजीवाद की मार से छटपटाते रहते है। आज घायल जनतंत्र को संवारने के लिए सभी देशवासियों को जाति, धर्म, पंथ के फूलों को एकसूत्र में पिरोकर भारतीयसमाज को सुदृढ़ एवं सुसंगठित कर, प्रजातंत्र की नींव को मजबूत करने की आवश्यकता है|

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous Articleमुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में आर.टी.ओ की धांधली रहेगी सुर्खियों में….
Next Article रानैतिक दाव पैच के चलते ठगा रही आमजनता…
Janvakalat News

    Related Posts

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    रतलाम: एंबुलेंस से तस्करी कर ले जा रहे थे मादक पदार्थ डोडा चूरा महाराष्ट्र, पुलिस ने धरदबोचा…

    October 27, 2024

    लाखों रुपए की बाइक पर दूध बेचने निकला युवक, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

    January 3, 2023
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.