Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
मध्यप्रदेश रतलाम

जावरा में रोचक होता त्रिकोणीय मुकाबला : कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह सोलंकी जावरा को जिला बनाने के लिए पार्टी का करेंगे विरोध, विधायक डॉ पाण्डेय पर जमकर साधा निशाना

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsOctober 30, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

रतलाम /जावरा | जनवकालत न्यूज़ |

रतलाम जिले की सबसे चर्चित जावरा विधानसभा सीट पर नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह सोलंकी ने पुरी ताकत के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। शहर के तालनाका से नामांकन रैली प्रारंभ हुई जो शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर चौपाटी चौराहे पर पहुंची, जहां विरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय पर जमकर निशाना साधा, विरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि बीते 18 सालों से भाजपा की सरकार है, यहां विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय है,  पाण्डेय परिवार ने जावरा में वंशवाद की राजनीति का जारी रखा हुआ है, बीते 40 सालों से एक ओव्हर ब्रिज के नाम पर विधायक सांसद बनते आए है। विधानसभा में 187 गांव है लेकिन विधायक ने गांवों में जाकर देखा तक नहीं है। जब पैदल यात्रा के दौरान वे गांवो में पहुंचे तो उन्है भाजपा के बुथ पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं ने अपना दु:ख सुनाया। विरेन्द्र सिंह ने चुनाव जीतने पर जावरा को जिला बनाने के बात कहीं, उन्होने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी और जावरा को जिला बनाने के लिए यदि उन्हें अपनी सरकार के खिलाफ भी खड़ा होना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगें। साथ ही सहारा पीडि़तों की एक एक पाई उन्है दिलवाने के लिए संघर्ष करेंगे, विधानसभा में पहुंचकर पीडि़तों की आवाज को सदन में पुरजोर तरीके से रखेंगे।

photo 6197090569621190836 y 1
फ़ोटो जन वकालत

जावरा में रोचक होता त्रिकोणीय मुकाबला

इसके पूर्व इसी विधानसभा से जीवन सिंह शेरपुर भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में है और उन्होंने भी भारी भीड़ के साथ अपनी ताकत दिखाई थी। अब यहा मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है और रोचक मोड़ पर भी है क्योंकि रतलाम जिले में यह विधानसभा सीट सबसे चर्चित बनी हुई है इसी के चले सीएम शिवराज सिंह चौहान भी कल जावरा आ रहे है।

photo 6197090569621190859 y
फ़ोटो जन वकालत

देव दर्शन कर प्रारंभ की नामांकन रैली

 सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पर वीरेन्द्रङ्क्षसह सोलंकी ने सुबह गुरुद्वारा साहिब पर अरदास की, खाचरोद स्थित जैन दादावाड़ी पर पहुंंचकर दर्शन पुजन किया, आचार्य श्रीमद् राजेन्द्रसुरिश्वर मसा की क्रियोद्धार स्थली पर पहुंचकर दर्शन करने के बाद तालनाका से अपनी विशाल नामांकन रैली प्रारंभ की। जो तालनाका से प्रारंभ होकर बोहरा बाखल, गुन्ना चौक से पुल बाजार पहुंची, जहां श्री जागनाथ महादेव का पूजन किया गया। जागनाथ से रैली पुन: प्रारंभ होकर भडभुंजा चौक, चुड़ी बाजार, जवाहर पथ, हंगामा चौक, तम्बाकु बाजार, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, कमानी गेट, नीम चौक, लक्ष्मीबाई मार्ग, रतलामी गेट, स्टेशन रोड़, फाटक चौराहा, आंटिया चौराहा से होकर चौपाटी चौराहे पर पहुंची। जहां सोलंकी ने सम्बोधित किया। सम्बोधन के बाद रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान आलोट विधायक मनोज चांवला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, निजाम काजी भी मौजुद रहे।

photo 6197090569621190837 y
फ़ोटो जन वकालत

नामांकन से पहले किया कार्यालय का शुभारंभ 

तालनाका से नामांकन रैली से पूर्व वीरेन्द्रसिंह सोलंकी ने खाचरौद स्थित सांई रिसोर्ट पर अपने जावरा विधानसभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, हरिनारायण अरोड़ा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिंह चन्द्रावत, दिलीप राव मंडलोई, नरेन्द्र सिंह चिकलाना, श्याम सिंह देवड़ा के साथ नपा पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजुदगी में फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।

photo 6197090569621190840 y
फ़ोटो जन वकालत

 

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous Articleभोले की शरण में दादा : भगवान शिव को जल अभिषेक कर पारस दादा ने शुरु किया जनसंपर्क, रहवासियों ने भी बताई जल की समस्या..
Next Article नेता का जनता से सीधा संवाद : रतलाम ग्रामीण प्रत्याशी डॉ. अभय ओहरी ने घोषणा पत्र के लिए नंबर जारी कर जनता से मांगे सुझाव, कहा समस्या बताए समाधान हमारी जिम्मेदारी…
Janvakalat News

    Related Posts

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.