Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
देश

Phone Stolen : फोन के चोरी या गुम होने पर भी पता चल जाएगी लोकेशन, सिर्फ कर लें ये सेटिंग्स

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsMarch 10, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

जनवकालत न्यूज़ / टिप्स एंड ट्रिक्स | हमारे फोन में फोटो-वीडियो समेत कई प्रकार के निजी डाटा और बैंक से जुड़ी जानकारियां होती हैं, जिनका सुरक्षित होना उतना ही आवश्यक है जितना आवश्यक है आपके लिए आपका स्मार्टफोन।  जनवकालत न्यूज़ के  इस टिप्स एंड ट्रिक्स वाले सेगमेंट में  हम आपको जरूरी उपाय बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप फोन चोरी होने के बाद भी उसकी लोकेशन पता कर सकते हैं।

आप अपने स्मार्टफोन पर बात कर रहे हैं और सड़क पर चल रहे हैं। ऐसे में कब आपका फोन चोर उड़ा ले जाएं इसकी कोई गारंटी नहीं है। हालांकि, ऐसी घटना न होना ही बेहतर है पर फोन के डाटा और निजी सुरक्षा के लिए ऐसी स्थिति के लिए खुद को पहले से तैयार रखना भी जरूरी हो जाता है। फोन के इस तरह से चोरी होने या कही गुम हो जाने पर इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। यदि आप पहले से फोन में कुछ सेटिंग्स कर लेते हैं तो चोरी या गुम होने के बाद भी आपके फोन के मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। तो चलिए जानते हैं इन टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में..

Find My Device

आपको सर्वप्रथम अपने फोन में फाइंड माय डिवाइस एप को डाउनलोड कर लेना है।  यह एप गूगल की तरफ से जारी किया गया है, ऐसे तो यह कम्पनी की तरफ से प्री इंस्टाल्ड होता है पर यदि आपके फ़ोन में नहीं है तो आप गूगल प्ले स्टोर से डाऊनलोड भी कर सकते हैं। इस एप की मदद से आप अपनी ईमेल आईडी के जरिए स्मार्टफोन की लोकेशन तक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं इस एप की मदद से ऑनलाइन ही अपने स्मार्टफोन से सभी निजी जानकारियां, फोटोग्राफ, डॉक्यूमेंट्स आदि सुरक्षित तरीके से डिलीट कर सकते हैं। यानी फोन चोरी होने या खो जाने से पहले आपको Find My Device को अपने फोन में इंस्टॉल कर लेना है। एप में लॉगिन करके उसे एक्टिव भी कर लें।

WhatsApp Image 2023 03 10 at 9.07.44 PM
फोटो सोशल मीडिया

अब आप फोन चोरी हो जाने पर किसी अन्य फोन, लैपटॉप या पीसी पर इंटरनेट का इस्तेमाल करके Find My Device पर लॉगिन करके अपने फोन की लोकेशन देख सकते हैं और उसे रिंग भी कर सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको उसी ईमेल आईडी से लॉगिन करना है, जो आपके फोन में है और वहीं इस सुविधा के लिए आपके चोरी हुए फोन में भी इंटरनेट का ऑन होना जरूरी है।

डाटा डिलीट  

Find My Device एप की मदद से आप किसी भी फोन में लॉगिन करके अपने फोन का डाटा डिलीट कर सकते हैं, साथ ही फोन को लॉक कर सकते हैं और पासवर्ड भी बदल सकते हैं। हालांकि यह ट्रिक तभी काम करेगा जब आपके फोन में इंटरनेट ऑन होगा।

Hammer Security App

इसके अलावा आप और ज्यादा सिक्योर होने के लिए अपने फोन में हैमर सिक्योरिटी एप भी डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप सिक्योरिटी एप है, इसकी मदद से चोरी हुए फोन को ट्रैक किया जा सकता है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और इसे सेटअप करना भी काफी आसान है। एप को कुछ परमिशन देनी होती हैं और यह काम करने के लिए रेडी है।

WhatsApp Image 2023 03 10 at 9.06.46 PM
फोटो सोशल मीडिया

एप में सिक्योरिटी के कई फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि डमी स्विच ऑफ, फेक फ्लाइट मोड। यानी आपका फोन यदि चोरी हो गया है और चोर फोन को स्विच ऑफ या फ्लाइट मोड में करने की कोशिश करेगा तो फोन डमी स्विच ऑफ हो जाएगा और चोर की फोटो भी कैप्चर कर लेगा। वहीं एप चोर की ऑडियो और लोकेशन को भी रिकॉर्ड करता है। आप दिए गए इमरजेंसी नंबर की मदद से फोन को ट्रैक भी कर सकेंगे।

आपको बताते चलें की चोरी या खोये हुए फोनों को ढूंढने हेतु भारत सरकार ने एक पोर्टल लॉन्च किया है जिसका नाम है Central Equipment Identity Register(CEIR Portal) इस पोर्टल के माध्यम से आप अपने खोये हुए फ़ोन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2023 03 10 at 9.02.10 PM
फोटो सोशल मीडिया
आर्टिकल से संबंधितसंबंधित जानकारियां
आर्टिकल का विषयFind your lost mobile phone through CEIR
पोर्टल का नामCentral Equipment Identity Register(CEIR)
पोर्टल कब लांच किया गयानवंबर 2019
विभागDEPARTMENT OF TELECOMMUNICATIONS (दूरसंचार विभाग)
मंत्रालयसंचार मंत्रालय , भारत सरकार
CEIR की आधिकारिक वेबसाइटceir.gov.in
प्रक्रियाऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर14422

 यदि आप SMS के माध्यम से अपना फ़ोन ब्लॉक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए किसी दूसरे फ़ोन से मैसेज बॉक्स में जाकर KYM <15 digit IMEI number> टाइप करना होगा। इसके बाद मैसेज को 14422 पर सेंड करना होगा। मैसेज सेंड करने पर CEIR पोर्टल के सिस्टम में आपके फ़ोन को ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट रजिस्टर्ड हो जायेगी। इसके बाद सिस्टम के द्वारा रिक्वेस्ट वेरीफाई होने के बाद आपका फ़ोन ब्लॉक कर दिया जाएगा।

मोबाइल फ़ोन को ब्लॉक करने से पूर्व आपको अपने क्षेत्र के पुलिस थाने जाकर चोरी या खोये हुए फ़ोन की शिकायत (FIR) दर्ज करवानी होगी क्योंकि CEIR पोर्टल पर फ़ोन ब्लॉक के लिए आवेदन करते समय आपको शिकायत की एक कॉपी अपलोड करनी होगी। चोरी या खोये हुए मोबाइल फ़ोन को ब्लॉक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित इस प्रकार से है –

WhatsApp Image 2023 03 10 at 9.02.09 PM
फोटो सोशल मीडिया
  • मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको CEIR की आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आने के बाद आपको CEIR Services के तहत Block Stolen / Lost Mobile का लिंक मिलेगा। फ़ोन ब्लॉक करने हेतु लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में फ़ोन के संबंध में मांगी गयी डिटेल्स को भरना है तथा शिकायत (FIR) की कॉपी और फ़ोन पर्चेसिंग बिल की कॉपी को अपलोड करना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड भरकर “Get OTP” के बटन पर क्लिक करना है।
  • OTP को डालकर “I here” के चेकबॉक्स में क्लिक करें।
  • चेक बॉक्स में क्लिक करने के बाद “Submit” के बटन पर क्लिक करें।
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपके फ़ोन को ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी।
  • CEIR पोर्टल पर कैसे करें Un-Block Found Mobile

    CEIR पोर्टल पर फ़ोन को अनब्लॉक करने की प्रक्रिया इस प्रकार निम्नलिखित है –

    • मोबाइल फ़ोन ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको CEIR की आधिकारिक वेबसाइट ceir.gov.in पर जाना होगा।
    • वेबसाइट पर आने के बाद आपको CEIR Services के तहत Un-Block Found Mobile का लिंक मिलेगा। फ़ोन अन-ब्लॉक करने हेतु लिंक पर क्लिक करें।
    • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
    • अब ओपन हुए पेज पर अपनी रिक्वेस्ट आईडी , मोबाइल नंबर और Reason for Un-blocking की जानकारी को दर्ज करना होगा।
    • जिसके बाद मोबाइल नंबर की जानकारी को दर्ज करने के बाद “Get OTP” के बटन पर क्लिक करें।
    • OTP प्राप्त होने के बाद। OTP को डालकर “सबमिट” के बटन पर क्लिक करें।
    • बटन पर क्लिक करने के बाद ब्लॉक हुआ आपका फ़ोन Un-Block हो जायेगा।
    • CEIR की KYM मोबाइल एप्प क्या है कैसे डाउनलोड करें ?

    • Know Your Mobile (KYM ) मोबाइल एप्प :- दोस्तों हम आपको बता दें की संचार मंत्रालय ने ग्राहकों की सुविधा हेतु KYM App भी लॉन्च किया है। जिसकी सहायता से ग्राहक अपने चोरी या खोये हुए फ़ोन की लोकेशन का पता कर फ़ोन को ढूंढ सकते हैं। एंड्राइड यूजर KYM एप्प को गूगल प्ले स्टोर और आई ओ एस यूजर एप्प को एप्पल एप्प स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
    • CEIR Portal Lost / Stolen Mobile phone से संबंधित FAQs

      Lost / Stolen Mobile phone की लोकेशन कैसे ट्रैक करें ?

      आप CEIR की KYM की मोबाइल को डाउनलोड कर एप्प में अपने मोबाइल नंबर की जानकारी को दर्ज करके चोरी या खोये हुए फ़ोन की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं।

      सिम खो जाने पर डुप्लीकेट सिम कैसे प्राप्त करें ?

      सिम खो जाने पर सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के पुलिस थाने जाकर FIR रिपोर्ट दर्ज करवानी होगी। जिसके बाद पुलिस FIR कॉपी अपने पास रखती है और एक कॉपी शिकायतकर्ता को देती है। इसके बाद आपको अपने सर्विस प्रोवाइडर के पास जाकर डुप्लीकेट सिम के लिए आवेदन करना होगा तथा FIR एक कॉपी सर्विस प्रोवाइडर के पास जमा करनी होगी। सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा डिटेल वेरीफाई होने के बाद आपको / शिकायतकर्ता को डुप्लीकेट सिम जारी कर दिया जाएगा।

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous ArticleH3N2 Influenza: कोरोना के बाद अब इस वायरस के शिकार हो रहे लोग, शरीर में दर्द, बुखार, सिरदर्द, गले में जलन के साथ पंद्रह-पंद्रह दिनों तक नहीं जा रही खांसी 
Next Article Bhopal Gas Tragedy : 1984 में हुए भोपाल गैस कांड के पीड़ितों को नहीं मिलेगा मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र सरकार की याचिका खारिज
Janvakalat News

    Related Posts

    क्रीड़ा भारती के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों ने केन्‍द्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात…

    October 27, 2024

    Budget 2024: नई कर प्रणाली में 17500 रुपये तक का फायदा, स्टैंडर्ड डिडक्शन से लेकर स्लैब तक में ये बड़े बदलाव…

    July 23, 2024

    रामाराव के जमाई ने भाजपा पर जमाई धाक…

    July 3, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.