Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
रतलाम

रतलाम जिले के सैलाना पैलेस लॉज में चल रही अनैतिक गतिविधियां : भाजपा पार्षदों सहित रहवासियों ने रतलाम कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

Prakash TawarBy Prakash TawarMay 30, 2024
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

होटल संचालक की दंबगई के विरोध में सैलाना के रहवासी हुए लामबंद, ज्ञापन सौंप सख्त कार्रवाई की मांग

1000513890

रतलाम/जनवकालत न्यूज। रतलाम से 20 किलोमीटर दूर स्थित सैलाना के रहवासी गुरुवार को बड़ी संख्या में भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में रतलाम पहुंचे। यहां पर भाजपा पार्षदों और रहवासियों ने कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा से मिलकर एक गंभीर शिकायत की है। शिकायत में अवगत कराया है कि नगर में स्थित सैलाना पैलेस लॉज में बेखौफ अवैध गतिविधियों के साथ अय्याशी का अड्डा बना हुआ है। उक्त लॉज संचालक ने दंबगई पूर्वक परिषद से अनुमति लिए बगैर अतिक्रमण कर दुकानें भी बना रखी हैं। सैलाना पैलेस लॉज संचालक के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए।

1000513662 edited 1

सैलाना से बड़ी संख्या में महिला और पुरुषों के साथ पहुंचे भाजपा पार्षद विशाल धभाई और हेमलता धभाई ने जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के दौरान जनवकालत न्यूज को बताया कि सैलाना के राजवाड़ा चौक स्थित सैलाना पैलेस लॉज में अवैध गतिविधियां नियम विरुद्ध संचालित हो रही हैं और जिम्मेदार आंखे मूंदे बैठे हैं। होटल संचालक अशोक जैन द्वारा नजूल भूमि पर अवैध दुकानों का निर्माण कर होटल में संचालित अवैध गतिविधियों से रहवासी क्षेत्र का माहौल इस कदर खराब कर रखा है कि क्षेत्र की महिलाएं घरों से बाहर नहीं आ सकती हैं। अपराधी प्रवृत्ति के बदमाश यहां डेरा डाले ठहरे रहते हैं और होटल को जिस्मफरोसी का अड्डा बनाकर रखा है। पूर्व में भी होटल संचालक जैन के खिलाफ शिकायत के बाद जैन ने अधिकारियों को विकलांग होने का नाटक कर जांच को प्रभावित किया है। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा पार्षद और रहवासियों की शिकायत सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान सैलाना की भाजपा महिला पार्षद हेमलता धभाई, सहित ललीता बाई, चंदाबाई, भगवंतीबाई, सुशीला, कमला, कांता, अनुसूइया सहित विष्णु, दीपक कुमार, बलराम, सुरेश, दीपक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे।

झूठे केस में फंसाने की देता है धमकी-

शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों को अवगत कराया कि जब-जब होटल संचालक की मनमानी और नियम विरुद्ध अतिक्रमण की शिकायत की जाती है। तब-तब होटल संचालक अपने अनुसूचित जाती और जनजाती कर्मचारियों के माध्यम से उनके खिलाफ झूठी शिकायतें करवाता है। इसके अलावा लॉज की करीब 10 दुकानें अवैध तरीके से निर्मित हैं। नजूल की भूमि पर सैलाना परिषद की अनुमति लिए बगैर पक्का निर्माण किया गया है, जिसकी भी प्रशासन को उच्चस्तरीय जांच करवाना चाहिए। क्षेत्र की महिलाओं ने अधिकारियों को अवगत कराया कि लॉज में अवैध गतिविधियों के चलते समीप मंदिर में उनके द्वारा दर्शन के लिए जाना भी बंद कर दिया है। आपत्ति लेने पर दंबग होटल संचालक जैन रहवासियों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी भिजवाता है।

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous Articleरतलाम आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन से 80 लाख रुपए कीमती एक किलो से अधिक वजनी सोना पकड़ा…
Next Article रतलाम सीवरेज योजना : कार्य में अनियमित्ता और भ्रष्टाचार के आरोप, संभागायुक्त को भेजी लिखित शिकायत…
Prakash Tawar
  • Website

वर्ष-2012 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय। रा. सा. जनवकालत समाचार पत्र से पत्रकारिता जगत में कदम रखने के बाद निरंतर जनवकालत समाचार पत्र में प्रबंध संपादक के पद की जिम्मेदारियों के साथ ही वर्तमान में जनवकालत न्यूज पोर्टल janvakalatnews.com एवं जनवकालत न्यूज के YouTube channel @janvakalatnews24 में प्रबंध संपादक की भूमिका में निरंतर कार्यरत...।

Related Posts

रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

April 4, 2025

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

April 2, 2025

कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

March 9, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

ताज़ा खबरे

रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

April 4, 2025

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

April 2, 2025

कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

March 9, 2025

रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

February 28, 2025

विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

February 27, 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Contact Us

Mobile : +91 78287 94341

Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

जन वकालत
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
  • About Us
  • Contact Us
  • E-PAPER 2024
© 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.