Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
अंतरराष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए हो जाए तैयार, एशिया कप में भिड़ेगी दोनों टीमें

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsJanuary 5, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

जनवकालत न्यूज ।

Asia Cup 2023:

इस बार एशिया कप का आयोजन सितंबर में पाकिस्तान में होना है। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने पिछले साल कहा था कि यह टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। उनके बयान का पाकिस्तान ने विरोध किया था। उसके बाद से अब तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि टूर्नामेंट कहां खेला जाएगा। अभी तक आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान ही मेजबान है।

WhatsApp Image 2023 01 05 at 5.37.38 PM 1
फोटो सोशल मीडिया

एशिया कप के लिए ग्रुप स्टेज की लिस्ट जारी कर दी गई है। भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं। ऐसे में सितंबर में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। पिछली बार दोनों का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टी20 विश्व कप में हुआ था। तब टीम इंडिया ने आखिरी गेंद तक पहुंचे मैच में जीत हासिल की थी। एशिया कप की बात करें तो पिछले साल दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले खेले गए थे। पहले मैच में भारत और दूसरे मैच में पाकिस्तान को जीत मिली थी। टीम इंडिया सुपर-4 राउंड में बाहर हो गई थी। वहीं, श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया था।

एशिया कप के दो ग्रुप

ग्रुप-एग्रुप-बी
भारतश्रीलंका
पाकिस्तानबांग्लादेश
क्वालीफायरअफगानिस्तान

इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट
एशिया कप पिछली बार टी20 फॉर्मेट में हुआ था। 2016 में भी ऐसा ही हुआ था। दोनों साल टी20 विश्व कप के कारण ऐसा हुआ था। इस बार अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप को देखते हुए फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। अब यह अपने मूल फॉर्मेट (वनडे) में ही खेला जाएगा। प्रतियोगिता के 16वें संस्करण में कुल 13 मैच होंगे, जिसमें सुपर 4 चरण और फाइनल शामिल हैं।

WhatsApp Image 2023 01 05 at 6.04.41 PM
फोटो सोशल मीडिया

प्रीमियर कप जीतने वाली टीम को मिलेगी एशिया कप में जगह
एशियाई क्रिकेट परिषद् (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने 2023-24 के लिए क्रिकेट कैलेंडर जारी किया। इसमें सहयोगी देशों के लिए प्रतियोगिता में जगह बनाने का रास्ता भी बताया गया है।। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका ने पहले ही अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। पुरुषों के प्रीमियर कप के विजेता को टूर्नामेंट में जगह मिलेगी।

WhatsApp Image 2023 01 05 at 6.09.50 PM
फोटो सोशल मीडिया

प्रीमियर कप में खेलेंगी 10 टीमें
प्रीमियर कप में 10 टीमें खेलेंगी। उन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया है। इस दौरान कुल 20 मैच होंगे। 2022 में हॉन्गकॉन्ग ने एशिया कप में जगह बनाई थी। उसे भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप में रखा गया था। इस बार प्रीमियर कप के ग्रुप-ए में यूएई, नेपाल, कुवैत, कतर और क्वालीफायर-1 की टीमें होंगी। वहीं, ग्रुप-बी में ओमान, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, मलयेशिया और क्वालीफायर-2 होंगी। प्रीमियर कप के क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 का फैसला चैलेंजर कप से होगा।

WhatsApp Image 2023 01 05 at 6.05.58 PM
फोटो सोशल मीडिया

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous Article50 हजार लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, हल्द्वानी में नहीं चलेगा बुल्डोजर
Next Article अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी भी इंडिया को जीता नही सकी, हार्दिक की कप्तानी में पहली हार के साथ ही श्रीलंका ने 16 रन से मैच जीता
Janvakalat News

    Related Posts

    रच दिया कीर्तिमान: सीएम राइस विनोबा स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता…

    October 24, 2024

    Rare Coins : देखा है कभी दो लाख रुपए का एक सिक्का, ऐसे ही दुनियाभर के दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन इंदौर पहुंचा

    December 8, 2023

    IND vs NZ : न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने विश्व कप में दर्ज की अपनी पहली जीत, विराट कोहली शतक से चूके

    October 22, 2023
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.