चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका : सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता…

जनवकालत न्यूज /रतलाम। भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्टाचार वाली सरकार से प्रताड़ित होकर रतलाम जिले के ग्राम घटवास के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल और युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके पूर्व ग्रामीणों ने बताया कि ये किसान विरोधी सरकार हैं जो केवल अपना विकास करना जानती हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं को शोषण और प्रताड़ना के सिवा कुछ नही मिलता।

IMG 20230905 WA0023

फोटो जन वकालत

इस अवसर पर मयंक जाट ने समस्त कार्यकर्ताओ को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस परिवार में ना सिर्फ आपको मान सम्मान मिलेगा बल्कि आपके स्वाभिमान की रक्षा का भी हमेशा ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर सत्तू व्यास , अभिषेक शर्मा , यश दवे , तूफान सोनगरा , दशरथ भाभर , श्याम व्यास, विनोद जाट, सुरेश जाट के साथ बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230905 WA0022

फोटो जन वकालत

https://www.kamakshiweb.com/

Read Also