Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
देश

H3N2 Influenza: कोरोना के बाद अब इस वायरस के शिकार हो रहे लोग, शरीर में दर्द, बुखार, सिरदर्द, गले में जलन के साथ पंद्रह-पंद्रह दिनों तक नहीं जा रही खांसी 

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsMarch 7, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

जनवक़ालत न्यूज़ / नई दिल्ली। कोरोना के घातक संक्रमण के बाद अब एक नए फ्लू के मामलों का उछाल पूरे देशभर में दर्ज किया जा रहा है। यह फ्लू है H3N2 इंफ्लुएंजा वायरस। लगातार खांसी या कभी-कभी बुखार की समस्या का बड़ा कारण इन्फ्लुएंजा-ए के सब-टाइप (उप-प्रकार) H3N2 की वजह से हो रही परेशानी है। देश में यह समस्या पिछले दो-तीन महीनों से बनी हुई है। ऐसे मरीजों को 2-3 दिनों तक तेज बुखार बना रहता है। शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में जलन इसके अलावा मरीज में लगातार दो हफ्ते तक खांसी होती है।  इसे लेकर अब एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी दी  है।

So currently we're seeing an increase in cases of influenza presenting fever, sore throat cough, body aches & runny nose history: Dr Randeep Guleria, Chairman, Institute of Internal Medicine, Respiratory & Sleep Medicine, Director-Medical Education, Medanta on Influenza Virus pic.twitter.com/ZTcWy0gZ0R

— ANI (@ANI) March 6, 2023

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि यह वायरस बूंदों के जरिए फैलता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इस फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके लक्षण बुखार, गले में खराश, शरीर में दर्द और नाक से पानी बहते रहना है। यह एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसे लेकर कोई बहुत चिंता करने की जरूरत है क्योंकि इसके चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा नहीं है। यह वायरल प्रत्येक साल कुछ बदलता है।  फिलहाल इसके मामले अभी बहुत कम आ रहे हैं, लेकिन होली के त्योहार को देखते हुए सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

WhatsApp Image 2023 03 07 at 6.17.15 PM
फोटो सोशल मीडिया

बीते दो महीने से बढ़ रहा यह फ्लू
लगातार खांसी या कभी-कभी बुखार की समस्या का बड़ा कारण इन्फ्लुएंजा-ए के सब-टाइप (उप-प्रकार) H3N2 की वजह से हो रही है। देश में यह समस्या पिछले दो-तीन महीनों से बनी हुई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के विशेषज्ञों ने इसके लिए  इन्फ्लुएंजा-ए के सब-टाइप एच3एन2 को जिम्मेदार ठहराया है।

आईसीएमआर के वैज्ञानिकों का कहना है कि एच3एन2 पिछले दो-तीन महीनों से व्यापक रूप से लोगों की सेहत के लिए खतरा बना हुआ है। अन्य उपप्रकारों की तुलना में इसकी चपेट में आने वाले ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने लोगों को वायरस से खुद को बचाने के लिए क्या करें और क्या न करें की एक सूची भी जारी की है।

इस बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देशभर में खांसी, सर्दी और उबकाई के बढ़ते मामलों के बीच एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध उपयोग के खिलाफ भी सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि ऐसा मौसमी बुखार पांच से सात दिनों तक रहेगा।

WhatsApp Image 2023 03 07 at 6.17.14 PM
फोटो सोशल मीडिया

आईएमए की एंटी-माइक्रोबियल रेसिस्टेंस के लिए स्थायी समिति ने कहा कि ज्यादातर मामलों में बुखार तीन दिनों में ठीक हो जाता है। हालांकि, खांसी तीन सप्ताह तक बनी रह सकती है। वायु प्रदूषण के कारण वायरल के मामले भी बढ़े हैं। समिति ने कहा कि यह ज्यादातर 15 साल से कम और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में होता है। यह बुखार के साथ ऊपरी श्वसन संक्रमण का कारण बनता है।

ऐसे करें बचाव

  • सार्वजनिक स्थल पर मास्क पहनकर रहें
  • नियमित रूप से हाथ धोने और सार्वजनिक जगह पर हाथ मिलाने और थूकने से बचें
  • आंख और नाक को छूने से बचें
  • खांसते समय मुंह और नाक को कवर कर लें
  • प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें
  • तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें
  • बॉडी पेन या बुखार होने पर पेरासिटामोल लें

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous ArticleIND vs AUS: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पहली बार टेस्ट हार, रोहित शर्मा की कप्तानी की पहली शिकस्त के साथ ही ऑस्ट्रेलिया 6 साल बाद इंडिया में जीता कोई टेस्ट
Next Article Phone Stolen : फोन के चोरी या गुम होने पर भी पता चल जाएगी लोकेशन, सिर्फ कर लें ये सेटिंग्स
Janvakalat News

    Related Posts

    क्रीड़ा भारती के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों ने केन्‍द्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात…

    October 27, 2024

    Budget 2024: नई कर प्रणाली में 17500 रुपये तक का फायदा, स्टैंडर्ड डिडक्शन से लेकर स्लैब तक में ये बड़े बदलाव…

    July 23, 2024

    रामाराव के जमाई ने भाजपा पर जमाई धाक…

    July 3, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.