Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
अंतरराष्ट्रीय

IND vs SL: भारत से वनडे सीरीज भी हारा श्रीलंका, राहुल-सिराज और कुलदीप ने किया कमाल

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsJanuary 12, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

kl3

जनवकालत न्यूज/ कोलकाता |

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। भारत ने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने उसे 39.4 ओवर में 215 रनों पर ऑलआउट कर दिया। टीम इंडिया ने 43.2 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने पहले मैच में 67 रन से जीती थी। अब तीसरा और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

kl2
फोटो सोशल मीडिया

ईडन गार्डन्स में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। लंकाई टीम किसी तरह 200 रन के पार पहुंच पाई। वह 39.4 ओवर में 215 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने शुरुआती विकेट खोने के बावजूद लक्ष्य को 43.2 ओवर में हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने छह विकेट पर 219 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

जीत के सूत्रधार

kl4
फोटो सोशल मीडिया

टीम इंडिया की जीत के सूत्रधार गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज रहे। वहीं, बल्लेबाजी में अनुभवी केएल राहुल ने मध्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 86 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद पारी को संभाला और हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। हार्दिक 53 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद राहुल को अक्षर पटेल का साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की। केएल राहुल 103 गेंद पर 63 और कुलदीप यादव 10 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

kl7
फोटो सोशल मीडिया

अच्छी नहीं रही शुरुआत

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 86 रन तक उसके चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान रोहित शर्मा 17, शुभमन गिल 21, विराट कोहली चार और श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले श्रीलंका के लिए डेब्यू करने वाले नुवानिदु फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। कुशल मेंडिस ने 34 और दिमुथ वेलालगे ने 32 रनों का योगदान दिया।

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous ArticleJoshimath Crisis: मलारी इन और माउंट व्यू होटल तोड़ने की कार्रवाई शुरू, हाईवे किया गया बंद
Next Article पीएम मोदी ने किया नदी पर तैरती सबसे लंबी क्रूज यात्रा का शुभारंभ, जानें दुनिया के सबसे बड़े क्रूज की खासियत,फाइव स्टार होटल जैसा है गंगा विलास
Janvakalat News

    Related Posts

    रच दिया कीर्तिमान: सीएम राइस विनोबा स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता…

    October 24, 2024

    Rare Coins : देखा है कभी दो लाख रुपए का एक सिक्का, ऐसे ही दुनियाभर के दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन इंदौर पहुंचा

    December 8, 2023

    IND vs NZ : न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने विश्व कप में दर्ज की अपनी पहली जीत, विराट कोहली शतक से चूके

    October 22, 2023
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.