Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
अंतरराष्ट्रीय

IND vs NZ: इंदौर वनडे में न्यूजीलैंड पर जीत के साथ भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर, क्लीन स्वीप कर रचा इतिहास, कप्तान रोहित शर्मा तीन साल बाद शतक लगाकर भी टीम में बने रहे बड़ी बात

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsJanuary 25, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email
20230124 230847
फोटो सोशल मीडिया

जनवकालत न्यूज़/इंदौर।

India vs New Zealand ODI Indore | IND vs NZ | NZ vs IND |  

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच टीम इंडिया ने 90 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैच की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। यह सीरीज जीतने के साथ ही भारत वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गया। इंदौर में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 295 रन पर सिमट गई और मैच 90 रन के बड़े अंतर से हार गई।

 

IMG 20230124 230428
फोटो सोशल मीडिया

भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, हार्दिक पांड्या ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर और जेकब डफी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शतक लगाया। इसके अलावा कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। भारत के लिए शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए।

20230124 230545
फोटो सोशल मीडिया

बड़े लक्ष्य की नींव 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। रोहित और गिल की जोड़ी ने पावरप्ले में 82 रन जोड़ दिए। इसके बाद भी ये दोनों रुके नहीं और पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी की। गिल ने 78 गेंद में 112 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई। कोहली 36, किशन 17 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हो गए। 81 रन के अंदर भारत ने पांच विकेट गंवा दिए। वॉशिंगटन सुंदर भी नौ रन बनातकर आउट हो गए।

20230124 230722
फोटो सोशल मीडिया

हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर भारतीय पारी को संभाला। शार्दुल 25 और हार्दिक 54 रन बनाकर आउट हुए। जब तक हार्दिक क्रीज पर थे, तब तक भारत का स्कोर 400 रन तक पहुंचने की उम्मीद बनी हुई थी, लेकिन वह 49वें ओवर में आउट हो गए और भारतीय टीम अंत में नौ विकेट पर 385 रन ही बना पाई।न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर और जैकफ डबी ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल को एक विकेट मिला।

रोहित और गिल ने बनाए रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 30वां शतक लगाया और रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। अब वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली (46 शतक) और सचिन तेंदुलकर (49 शतक) हैं। वहीं, गिल ने इस सीरीज में कुल 360 रन बनाए और तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम की बराबरी की। अगर गिल इस मैच में एक रन और बना लेते तो वह तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होते।

20230124 230717

रोहित शर्मा ने तीन साल बाद लगया शतक फिर भी टीम इंडिया में बने रहे यह बड़ी बात

मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तीन साल बाद वनडे में शतक लगाया। आश्चर्य की बात है कि किसी खिलाड़ी को इतने लंबे समय तक फॉर्म में नहीं रहने के बावजूद टीम इंडिया में टिके रहना अपने आप में एक बड़ी बात है क्योंकि किसी खिलाड़ी के एक या दो मैच में भी फेल होने पर उसे ड्रॉप कर दिया जाता है वही टीम में ऐसे भी खिलाड़ी मौजूद हैं जो सालों तक शतक नहीं बना कर भी टीम में बने रहते हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि इंडियन क्रिकेट टीम में किसका भविष्य किस तरफ जाएगा यह बीसीसीआई ही समझ सकता है इसका और अच्छा अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।

20230124 230524 scaled
फोटो सोशल मीडिया
https://twitter.com/BCCI/status/1617911045703729152?t=WZ9E8U0m1elWegGLUq1H2A&s=19 

 

भारतीय कप्तान ट्राफी उठाते हुए-

Captain @ImRo45 collects the trophy as #TeamIndia clinch the #INDvNZ ODI series 3⃣-0️⃣ 👏🏻👏🏻

Scorecard ▶️ https://t.co/ojTz5RqWZf…@mastercardindia pic.twitter.com/5D5lO6AryG

— BCCI (@BCCI) January 24, 2023

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous ArticleHockey World Cup: पेनल्टी शूटआउट में हारकर भारत हॉकी विश्व कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने जीता क्रॉसओवर मैच, पदक जीतने का सपना टूटा
Next Article Pathaan Movie : विरोध के बाद भी पहले दिन 50 करोड़ की कमाई कर सकती है ‘पठान’, ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा
Janvakalat News

    Related Posts

    रच दिया कीर्तिमान: सीएम राइस विनोबा स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता…

    October 24, 2024

    Rare Coins : देखा है कभी दो लाख रुपए का एक सिक्का, ऐसे ही दुनियाभर के दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन इंदौर पहुंचा

    December 8, 2023

    IND vs NZ : न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने विश्व कप में दर्ज की अपनी पहली जीत, विराट कोहली शतक से चूके

    October 22, 2023
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.