Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
रतलाम

रतलाम पुलिस ने किया लुटेरी गैंग का पर्दाफाश…

Prakash TawarBy Prakash TawarJuly 24, 2024
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

दिन में काम और रात में वारदातों को अंजाम देते, मां बेटे सहित गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार, एक फरार…

1000666810

रतलाम/जनवकालत न्यूज। पुलिस ने लूट और डकैती करने वाली एक बड़ी गैंग का आज पर्दाफाश किया है। मां और बेटे सहित गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि एक ओर महिला सदस्य की पुलिस तलाश कर रही है। गिरोह के सदस्य दिन में अपना-अपना काम करते थे और रात में रेकी के बाद वारदातों को अंजाम देते थे। खास बात यह है कि रतलाम में डकैती की वारदात के बाद आरोपियों ने भजन संध्या का आयोजन भी किया था।

एसपी राहुल कुमार लोढा ने पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में लुटेरी गैंग का पूरा पर्दाफाश किया। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी अभिनव वारंगे भी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार गैंग ने बिलपांक थाना क्षेत्र के शिवपुरी में बुजुर्ग दंपति घर में डकैती और सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत एक दंपति से मारपीट कर की गई लूट सहित छोटी-मोटी अन्य वारदातों को भी कबूल किया है।

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि 11 जुलाई को बिलपांक थाने के ग्राम शिवपुर निवासी रमेशचंद्र जैन 73 वर्ष ने पुलिस थाने पहुंचकर घर में घुसकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के अनुसार घर में वह और उनकी पत्नी मौजूद थे। 11-12 जुलाई की मध्य रात्रि को घर के चैनल गेट और दरवाजे को तोड़कर कुछ लोग अंदर घुसे। आरोपियों ने दंपति को लकड़ी और डंडों से डरा धमका कर नीचे बैठा दिया। आरोपी घर की अलमारी में रखी और दंपति द्वारा पहनी हुई सोने की चेन, एक पेंडल,तीन अंगूठी, कान के टॉप्स ,सोने की चूड़ी, और 50 हजार रुपए नगद लूट कर ले गए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

पुलिस इस तरह आरोपियों तक पहुंची-

इन दोनों वारदात के बाद एसपी राहुल कुमार लोढा ने अधीनस्थ अधिकारियों को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग पार्टीयों में घटनास्थल और ग्राम शिवपुर के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। मुखबीर को भी सक्रिय किया गया। ग्राम सुराणा में लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को दो आरोपियों के संबंध में कुछ सुराग मिला। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की। 21 जुलाई को पुलिस टीम को सूचना मिली कि शिवपुर में वारदात करने वाले गिरोह के दो व्यक्ति एक बाइक पर लुनेरा से रतलाम की ओर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की और सूचना के अनुसार महेश पिता कैलाश 20 साल निवासी भाटपचलाना जिला उज्जैन एवं जितेन्द्र पिता दारा सिंह 27 वर्ष निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया।

आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने शिवपुर में की गई वारदात विकास उर्फ विक्की पिता कैलाश 23 साल निवासी कल्याणपुरा, दिलीप पिता देवी सिंह 22 साल निवासी कल्याणपुरा, रवि पिता शांतिलाल 23 साल निवासी कल्याणपुरा, संजय पिता कैलाश 22 साल निवासी कल्याणपुरा, विक्रम पिता बाबूलाल 27 साल निवासी कल्याणपुरा, वीरेन्द्र पिता राधेश्याम 19 साल निवासी कल्याणपुरा सभी निवासी थाना भाटपचलाना उज्जैन के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि इनमें से रवि, विकास, संजय और दिलीप को लूटपाट के आरोप में पुलिस ने पकड़ लिया है ,जो बड़नगर जेल में है। इन चारों आरोपियों को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर रतलाम लेकर आई और उनसे पूछताछ की।

लूट का सामान जंगल में गड्ढा खोदकर छुपाया-

एसपी राहुल लोढा के अनुसार पूछताछ में महेश और जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने लूट का सामान जंगल में गड्ढा खोदकर छुपा दिया है। रवि ने अपने घर में समान रखना बताया। जबकि संजय और विक्की दोनों ने अपनी मां रुकमाबाई को लूट का सामान देना बताया। आरोपी दिलीप ने अपनी पत्नी को लूट का सामान देना बताया। पुलिस ने आरोपी संजय और विक्की की मां रुकमा बाई को भाटपचलाना से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गले में पहनी सोने की चेन जप्त कर प्रकरण में आरोपी बनाया है, वही दिलीप की पत्नी की तलाश की जा रही है।

दिन में काम और रैकी करते थे-

एसपी ने बताया कि अभी तक की जानकारी में आरोपियों के खिलाफ हाल ही में भाटपचलाना में लूट का प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। इसके पूर्व किसी का आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। यह गैंग पिछले कुछ समय से ही सक्रिय हुई थी। एसपी के अनुसार गैंग के सदस्य दिन में अपना-अपना काम करते थे। कोई मजदूरी करता था, तो कोई ठेला लगाता था। रात में सभी मिलकर हाईवे पर वारदात को अंजाम देते थे।पुलिस के अनुसार गिरोह के सरगना विकास और संजय है। दोनों सगे भाई है। विकास वारदात के पहले रैकी का काम करता था। शिवपुरी में वारदात के पहले विकास ही गांव में कीटनाशक छिड़काव की गाड़ी लेकर गया था और रैकी की थी। उसे पता चला कि बुजुर्ग दंपत्ति घर में अकेले हैं, तो उसने गैंग के सदस्यों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

खुलासे और गिरफ्तारी में इनकी रही भूमिका-

गैंग के खुलासे और गिरफ्तारी में बिलपांक थाना प्रभारी प्रीति कटारे, साइबर सेल प्रभारी एसआई अमित शर्मा, एसआई मुकेश सस्तीया, जगदीश यादव, प्रधान आरक्षक तेजसिंह जगावत, ईश्वर सिंह, आरक्षक माखन सिंह, हेमंत यादव, संजय सोनी, पप्पू चौहान, मयंक व्यास आदि की भूमिका रही।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-

उनि अल्केस सिगांड़, उनि सुभाष अग्रिहोत्री, उनि सुरेश गोयल, उनी मुकेश यादव (चौकी प्रभारी सालाखेड़ी), सउनि अरविंद भवरेला, सउनि अजय रावत, सउनि सतीश ठाकुर, सउनि प्यारसिह अलावे, प्र.आर. शिवपाल, प्र.आऱ. अशोक मईड़ा, प्र.आर. नीलेश पाठक, आर. रोहित रावत, आर. नितेश निन्नौर, आर. योगेश बाल्के, आर. रोहित गुर्जर, आर. विजय कोगे, आऱ. जितेन्द्र बारिया, आऱ. खिलाड़ी चौधरी, आऱ. निलेश अवास्या, आऱ. राकेश प्रजापत, आर. बुआर सिह, आर. कमल मारु, आर. संजय वास्कले, आर. अमित यादव, आऱ. विनोद सिगांर, महिला आर. पुजा वास्कले, महिला आर. प्रमिला राठौर, सायबर सेल से प्र.आर. मनमोहन शर्मा, आर. विपुल भावसार, आर. राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous ArticleBudget 2024: नई कर प्रणाली में 17500 रुपये तक का फायदा, स्टैंडर्ड डिडक्शन से लेकर स्लैब तक में ये बड़े बदलाव…
Next Article रतलाम जिले के ग्रामीण इलाकों तक फैल रहा ड्रग्स का व्यापार, नामली में हजारों की ब्राउन शुगर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार…
Prakash Tawar
  • Website

वर्ष-2012 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय। रा. सा. जनवकालत समाचार पत्र से पत्रकारिता जगत में कदम रखने के बाद निरंतर जनवकालत समाचार पत्र में प्रबंध संपादक के पद की जिम्मेदारियों के साथ ही वर्तमान में जनवकालत न्यूज पोर्टल janvakalatnews.com एवं जनवकालत न्यूज के YouTube channel @janvakalatnews24 में प्रबंध संपादक की भूमिका में निरंतर कार्यरत...।

Related Posts

रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

April 4, 2025

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

April 2, 2025

कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

March 9, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

ताज़ा खबरे

रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

April 4, 2025

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

April 2, 2025

कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

March 9, 2025

रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

February 28, 2025

विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

February 27, 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Contact Us

Mobile : +91 78287 94341

Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

जन वकालत
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
  • About Us
  • Contact Us
  • E-PAPER 2024
© 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.