Home मध्यप्रदेशमोहन सरकार में बगावत के सुर: वन विभाग छीनने से मंत्री नागर सिंह चौहान नाराज, मंत्री पद से देंगे इस्तीफा, पत्नी भी छोड़ सकती हैं सांसदी…

मोहन सरकार में बगावत के सुर: वन विभाग छीनने से मंत्री नागर सिंह चौहान नाराज, मंत्री पद से देंगे इस्तीफा, पत्नी भी छोड़ सकती हैं सांसदी…

by Prakash Tawar
0 comments

जमीनी कार्यकर्ता को छोड़ दूसरों को मंत्रालय देने से नाराज है नागर सिंह…

1000660051

भोपाल/जनवकालत न्यूज। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान वन एवं पर्यावरण विभाग छीने जाने से नाराज हो गए हैं। उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए हैं और मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात भी कह दी है। वह तो यह भी कह गए कि यदि उनकी बात को सुना नहीं गया तो झाबुआ-रतलाम संसदीय सीट से सांसद अनिता नागर सिंह चौहान भी अपने पद से इस्तीफा दे सकती हैं।

मोहन यादव सरकार में मंत्री बनने के बाद नागर सिंह चौहान के पास तीन विभाग थे। रविवार को रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग दे दिया गया, इससे नागर सिंह चौहान नाराज हो गए। नागर सिंह के पास इस समय सिर्फ अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ही बचा है। कैबिनेट में इसे उनका कद घटने के रूप में देखा जा रहा है। नागर सिंह चौहान की पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान झाबुआ-रतलाम सीट से लोकसभा सदस्य हैं। सोमवार से ही संसद में बजट सत्र शुरू हुआ है, जिसमें सभी सांसदों को भाग लेना था। अनिता नागर सिंह चौहान भी दिल्ली जाने वाली थी। हालांकि, रविवार के घटनाक्रम के बाद वह दिल्ली नहीं गई और उन्हें रोक लिया गया।

नागर सिंह चौहान का कहना है कि यदि उनका कोई विभाग छीना जाना था तो उन्हें बताया भी जा सकता था। उनका विभाग छीनकर कांग्रेस से आए हुए नेता को देना गलत है। यह फैसला अचानक हुआ और उनसे वन एवं पर्यावरण विभाग छीन लिया गया। वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रखेंगे। सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने वह अपनी बात रख चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो उनकी पत्नी अनिता नागर सिंह चौहान भी सांसदी छोड़ देंगी।

https://www.kamakshiweb.com/

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.