Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
अंतरराष्ट्रीय

IND vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, विराट कोहली ने कोलंबो में किया बड़ा कारनामा, सुपर-4 में टीम इंडिया का सुपर परफॉरमेंस

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsSeptember 12, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

जनवकालत न्यूज़ /कोलंबो । भारत ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। भारतीय टीम मंगलवार (12 सितंबर) को सुपर-4 में अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। सुपर-4 में भारत का खाता खुल गया है। उसके खाते में दो अंक जुड़ गए हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के भी दो-दो अंक हैं।

WhatsApp Image 2023 09 12 at 12.54.09 AM
फोटो सोशल मीडिया

केएल की राहुल वापसी रही खास 

रन मशीन विराट कोहली और पांच माह बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने सोमवार को रिजर्व डे पर एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। विराट और राहुल की बल्लेबाजी के आगे शाहीन आफरीदी और नसीम शाह जैसे गेंदबाज एक विकेट के लिए तरस गए। नतीजा यह निकला कि दोनों बल्लेबाजों ने 194 गेंद में अटूट 233 रन की एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए भारत का स्कोर दो विकेट पर 356 रन पहुंचा दिया। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2005 में विशाखापत्तनम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ विकेट पर 356 रन बनाए थे।

WhatsApp Image 2023 09 12 at 12.54.10 AM
फोटो सोशल मीडिया

कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
विराट ने 94 गेंद में नाबाद 122 रन की पारी खेल रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह वनडे में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। वहीं, राहुल ने 106 गेंद में 111 रन बनाए। रविवार को 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाने के बाद बारिश के चलते खेल नहीं हुआ। रिजर्व डे पर यहीं से भारत ने पारी आगे बढ़ाई, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान को हारिस रऊफ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बड़ा झटका लगा। रऊफ का एमआरआई कराया गया। पाकिस्तान ने विश्वकप को ध्यान में रखते हुए उनसे आगे गेंदबाजी नहीं कराने का फैसला लिया। 

विराट और राहुल ने शुरुआत में सावधानी पूर्वक खेलते बाद में पलटवार किया। राहुल ने इसकी शुरुआत नसीम पर चौका लगाकर की। इसके बाद उन्होंने इफ्तिखार पर छक्का और चौका लगाया। उन्होंने 60 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट ने भी इसके बाद 55 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

विराट ने 84 गेंद में लगाया शतक
विराट अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद जबरदस्त रूप से मुखर हुए। उन्होंने अगले 50 रन 29 गेंद में ही बना डाले। उनकी खास बात यह रही कि वह बाउंड्री से कम और विकेटों के बीच दौड़ कर ज्यादा रन बना रहे थे। नसीम शाह पर विकेट के सामने लगाए गए उनके छक्के ने टी-20 विश्वकप में रऊफ पर लगाए गए छक्के की याद दिला दी। यह वनडे क्रिकेट में उनका 47वां शतक रहा। वह महान सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों से महज दो शतक दूर खड़े हैं।

कुलदीप ने बरपाया कहर
पाकिस्तान के बल्लेबाज कुलदीप यादव की गेंदों को नहीं समझ सके। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।

WhatsApp Image 2023 09 12 at 12.54.12 AM
फोटो सोशल मीडिया

पाकिस्तान के चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके
भारत के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। फखर जमान ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद और आगा सलमान ने 23-23 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम 10 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन तक नहीं पहुंच सका। इमाम उल हक नौ, शादाब खान छह, फहीम अशरफ चार और मोहम्मद रिजवान दो रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी सात रन बनाकर नाबाद रहे।

For his outstanding unbeaten TON, Virat Kohli bagged the Player of the Match award as #TeamIndia beat Pakistan by 228 runs in Super 4s 👏 👏

Scorecard ▶️ https://t.co/kg7Sh2t5pM#AsiaCup2023 | #INDvPAK pic.twitter.com/Zq0WVZK3XG

— BCCI (@BCCI) September 11, 2023

 

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous ArticleGold Transport ! करोड़ों रुपए के सोने के मामले में एजेंसियां पहुंची रतलाम, सोने के साथ अब यह कार्यवाही करेगी पुलिस…
Next Article NIA की कार्रवाई : देश विरोधी गतिविधि में सम्मिलित आलोट के युवक को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया…
Janvakalat News

    Related Posts

    रच दिया कीर्तिमान: सीएम राइस विनोबा स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता…

    October 24, 2024

    Rare Coins : देखा है कभी दो लाख रुपए का एक सिक्का, ऐसे ही दुनियाभर के दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन इंदौर पहुंचा

    December 8, 2023

    IND vs NZ : न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने विश्व कप में दर्ज की अपनी पहली जीत, विराट कोहली शतक से चूके

    October 22, 2023
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.