जनवकालत न्यूज/ अहमदाबाद | India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को 168 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई।

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 168 रनों से करारी शिकस्त दी। टी20 इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में आयरलैंड को 148 रन से हराया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने उसे 2010 में 103 रन से हराया था।



सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया था। तब न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की थी। उसके बाद भारत के सामने लगातार दो मैचों को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने की चुनौती थी। हार्दिक पांड्या की टीम ने शानदार वापसी की और लखनऊ के बाद अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हरा दिया। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत लगातार चौथी टी20 सीरीज में जीता है। पिछले साल हार्दिक ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस साल श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत लिया।

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। डेरेल मिचेल ने 35 और कप्तान मिशेल सैंटनर ने 13 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।

𝐀 𝐰𝐢𝐧 𝐭𝐨 𝐫𝐞𝐦𝐞𝐦𝐛𝐞𝐫 😃
— BCCI (@BCCI) February 1, 2023
Congratulations to #TeamIndia who register their biggest T20I victory by margin of runs 👏👏#INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/mhMvpurJYk