Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
अंतरराष्ट्रीय

IND vs NZ 2nd T20 : लखनऊ में खेले गए दूसरे T20 में मुश्किलों से जीता भारत, न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsJanuary 29, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

जनवकालत न्यूज/ लखनऊ।  India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम पहला टी20 21 रन से हार गई थी, लेकिन दूसरा मैच छह विकेट से जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए। 100 रन के लक्ष्य को भारत ने एक गेंद रहते हासिल किया।

20230129 222500
फ़ोटो सोशल मीडिया

मैच का सार

भारत ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 99 रन बनाए थे। यह कीवी टीम का भारत के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर था। जवाब में टीम इंडिया ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी के 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर मैच जिताया। इस जीत के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर हो गई है। निर्णायक मुकाबला एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

20230129 221832
फ़ोटो सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने सबसे ज्यादा नाबाद 19 रन बनाए थे। वहीं, माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैपमैन ने 14-14 रन की पारी खेली थी। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने 11-11 रन बनाए थे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। वहीं, भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए। वहीं, ईशान किशन ने 19 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से ब्रेसवेल और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

IMG 20230129 230041
फ़ोटो सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड की ओर से मैच में सबसे बड़ी साझेदारी 21 रन की एलेन और कॉनवे के बीच हुई थी। वहीं, भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी सूर्यकुमार और हार्दिक के बीच हुई। दोनों ने 30 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कोई छक्का नहीं लगा। बिना छक्का लगे दोनों पारियों को मिलाकर कुल 239 गेंदें फेंकी गईं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह सबसे ज्यादा है। इससे पहले बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच 2021 में मीरपुर में बिना छक्के के 238 गेंदें फेंकी गई थीं।

.@surya_14kumar hits the winning runs as #TeamIndia secure a 6-wicket win in Lucknow & level the #INDvNZ T20I series 1️⃣-1️⃣

Scorecard ▶️ https://t.co/p7C0QbPSJs#INDvNZ | @mastercardindia pic.twitter.com/onXTBVc2Wu

— BCCI (@BCCI) January 29, 2023

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous ArticleIND W vs ENG W: भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप, श्वेता सहरावत छाई
Next Article IND vs NZ 3rd T20 : तीसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया, सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया , टी20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत
Janvakalat News

    Related Posts

    रच दिया कीर्तिमान: सीएम राइस विनोबा स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता…

    October 24, 2024

    Rare Coins : देखा है कभी दो लाख रुपए का एक सिक्का, ऐसे ही दुनियाभर के दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन इंदौर पहुंचा

    December 8, 2023

    IND vs NZ : न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने विश्व कप में दर्ज की अपनी पहली जीत, विराट कोहली शतक से चूके

    October 22, 2023
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.