Patwari Pariksha: हजारों छात्रों ने इंदौर में शिवराज सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की, कलेक्टर कार्यालय घेरा

जनवकालत न्यूज़/ इंदौर। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने बीते मार्च-अप्रैल में ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) और पटवारी भर्ती परीक्षा कराई थी। हाल ही में इसके नतीजे आए हैं। नतीजों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

इंदौर में गुरुवार सुबह हजारों की तादात में छात्रों के हूजूम ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। छात्र यहां पर पटवारी परीक्षा में हो रहे घोटालों के विरोध में इकट्ठा हुए। छात्रों ने जोर-जोर से सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए परीक्षाओं में गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामले ने इस वजह से पकड़ रखा तूल 

पटवारी भर्ती में सत्तारूढ़ दल बीजेपी के एक विधायक के परीक्षा केंद्र से न सिर्फ 114 अभ्यार्थियों का चयन हो गया है, बल्कि टॉप टेन में 7 परीक्षार्थी इसी केंद्र से आए हैं। सभी ‘टॉपर्स’ के स्कोर करीब-करीब एक जैसे होने से गड़बड़ियों की आशंका गहरा गई है। विवाद में आए बीजेपी के विधायक का नाम संजीव सिंह कुशवाहा हैं। वे भिंड शहर से विधानसभा में बीजेपी का प्रतिनिधित्व करते हैं। साथ ही ग्वालियर में एनआरआई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट का संचालन करते हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने बीते मार्च-अप्रैल में ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) और पटवारी भर्ती परीक्षा कराई थी। हाल ही में इसके नतीजे आए हैं। नतीजों को लेकर बड़ा विवाद हो गया है। और अब इसके लिए स्टूडेंट भी सड़कों पर आ गए है और मामले ने लगातार तूल पकड़ रखा है जो चुनावी मौसम में भाजपा के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।

Read Also