श्रावण के पहले सोमवार आते ही सजा भोले नाथ का दरबार, मंदिरों में गूंजे बोल बम बोल बम के जयकारे

झाबुआ। इक़बाल हुसैन 
श्रावण के पहले सोमवार मे शहर के भोले नाथ के मंदिरो की साज सज्जा अलसुबह से ही शुरू कर दि गयी। सोमवार को सुबह से ही भक्तो के द्वारा भगवान भोले नाथ का अभिषेक किया गया। मंदिरो में श्रावण के पहले दिन से विशेष साज सज्जा का आयोजन किया गया। वही शहर के सभी भोलेनाथ के मंदिरो पर जगमग लाईटे लगाई गई।  शहर में पहले सोमवार को सभी भगवान भोलेनाथ के मंदिरो पर दर्शनो के लिये भक्तो की सुबह से ही लंबी कतार लगी हुई दिखी। वही मंदिरो में भक्तो के द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक दुध, दही , मक्खन एवं बिल पत्र चढाकर किया गया। वही भोलेनाथ से भक्तो ने अपनी मनोकामना के लिये प्रार्थना की। शहर के सिद्धेश्वर काॅलोनी स्थित भोलेनाथ महादेव मंदिर पर विशेष साज सज्जा एवं रंग बिरंगी लाईटो से मंदिर को सजाया गया। वही भोलेनाथ के शिवलिंग को चुनरी रंग के साफे के साथ पगडी बांधकर सुशोभित किया गया। मंदिरो में विशेष फुलो से सजाया गया। श्रावण मास के प्रारंभ होते ही भगवान भोलेनाथ शिवशंकर की आराधनाएं आरंभ हो गई। ज्ञापण माह के चलते विभिन्न संगठनो द्वारा कावड यात्रा का आयोजन भी किया जाता है। विश्व हिन्दू परिषद्, शिवगंगा, सिद्धेश्वर महोदव समिति सहित अन्य संगठन देवझिरी से माॅ नर्मदा का पानी भरकर शहर के शिवालयो में अभिषेक करते है। विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा कावड यात्रा के बाद धर्मसभा का आयोजन भी किया जाता है।
https://www.kamakshiweb.com/

Read Also

About Us

Janvakalat News Portal is the fastest growing news platform of Madhya Pradesh. For the last few years, we are constantly trying to provide our readers with the news that is important for them.