मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां आम जनता को अपने अपने पक्ष में करने के लिए कई लोग लुभावने सपने हथेली पर दिखा रही है। सत्ताधारी सरकारी खजाने को अपना समझ अनाप-शनाप घोषणाएं कर आमजन की गाढ़ी कमाई के पैसे से दोबारा सत्तासीन होने के सपने देख रहे हैं। वहीं विपक्ष आमजन में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रख पा रहा है। प्रदेश में व्यापम घोटाले से लगाकर शासकीय अनाज घोटाले को कांग्रेस प्राथमिकता से आमजन के बीच जाकर उठाए तो हो सकता है कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी हो! लेकिन जनता यह जानती है कि शासकीय अनाज कंट्रोल दुकानें प्रदेश भर में अधिकांश भाजपा एवं कांग्रेसी समर्थकों की ही है। इसीलिए सार्वजनिक कंट्रोल दुकानों से जो कालाबाजारी होती है उसमें 75% भाजपा तो 25% कांग्रेस से संबंधित कंट्रोल संचालक हैं। जिन्होंने वर्तमान में दलाल प्रॉपर्टी ब्रोकर के नाम से प्रसिद्धि पा ली है। ऐसे में आमजन का हित कौन कर सकता है प्रदेश में कोई तीसरी मजबूत राजनीतिक पार्टी नहीं है, जिस पर आमजन विश्वास कर सकें। इसलिए मतदाता वर्षों से सांप नाथ और नाग नाथ के जहर से पीड़ित है पता नहीं प्रजातंत्र में प्रजा के अच्छे दिन कब आएंगे?
बड़ी खबरे
- कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
- रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
- विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
- शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
- पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
- भगवान श्री देवनारायणजी जन्मोत्सव पर हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन…
- मेक इन इंडिया के मिशन को साकार करने में अधिकारी अपनी ऊर्जा लगाएं: मंत्री काश्यप