भीड़ की नेतागिरी में भाजपा अव्वल…

प्रकाश तंवर

राजनीतिक पार्टियां चुनावी दमखम बताने में देश की गाढ़ी कमाई का पैसा बर्बाद करने में लगी हुई है|  महंगाई के नाम पर कोई राजनीति नहीं कर रहा| मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छू रहे हैं, भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेशवासियों पर वेट और सेस का अतिरिक्त भार डाल रखा है|  एक तरफ भाजपा “कार्यकर्ता महाकुंभ” की तैयारी कर रही है, जहां देश भर से सत्ताधारी आम लोगों को भोपाल ले जाकर देश भर को बताएंगे कि मोदी जी के साथ लाखों लोग हैं| जबकि भीड़ से यदि पूछा जाए तो वह अपनी-अपनी अलग कहानी ही बताएंगे| इस प्रकार देश की अन्य राजनीतिक दल भी अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों को इकट्ठा करने की राजनीति कर रहे हैं | यदि नेता भीड़ की राजनीति से ऊपर उठकर लोक कल्याण के काम में लगे तो निश्चित रुप से देश प्रगति करेगा |

https://www.kamakshiweb.com/

Read Also