Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
देश मध्यप्रदेश

राष्ट्र भक्तों को श्राप दिलवाने वाली मोदी भाजपा की खुली पोल

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsApril 20, 2019
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

विशेष वस्त्र वालों से देश के मतदाता हुए चौकन्ने

राजेश झाला ए. रज़ाक

श्वेत सफेद रंग को शांति का प्रतिक हिंदुस्तानी मानते हैं। धवल स्वच्छ साफ सफेद रंग का महत्व सत्य सनातन धर्म में भी बताया गया है। हिंदुस्तानी नेतृत्वकर्ता बहुतायत में अपने परिधान पहनावे के वस्त्र सफेद रंग के धारण करने में गौरवान्वित महसूस करते हैं, अर्थात मोटे रूप में सफेद कपड़े शांतिदायक सिद्ध होते आए हैं। वर्तमान में कई जननायक, नायिकाएं, नेता, नेत्री अन्य रंगो के लिबास भी धारण करते हैं, जिससे राजनीति रंग विचित्र होता जा रहा है। देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है, और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सीट से कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के पहनावे भी राजनीति रंग को प्रभावित कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर चुनाव में अपनी व्यक्तिगत टीस को सार्वजनिक कर रही है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह नपे तुले शब्दों में मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं। एक तरफ मोदी भाजपा पर देश का विपक्ष आरोप लगा रहा है, कि भाजपा चुनाव में देश के शहीदों के नाम से राजनीति लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। वहीं मोदी भाजपा की प्रत्याशी प्रज्ञाजी ने राष्ट्र भक्त जांबाज अफसर सम्माननीय “हेमंत करकारे साहब” को श्राप दे दिया, कि तेरा सर्वनाश होगा, और भारत माता के बेटे “करकरे” चंद दिनों में शहीद हो गए। वैसे तो हिंदू शास्त्र से लगा कर दुनिया भर के धर्मावलंबियों की मान्यता है, कि 24 घंटे में एक बार अल्लाह, ईश्वर, गॉड जरूर साधारण मानव की बात को सच करता है, तो फिर प्रज्ञाजी तो भारत की तपोभूमि की तपस्वी है, भला उनके जीवा से निकले शब्दबाण कैसे अमंगल नहीं करते? अतीत में जाकर देखें तो चंद्रमा पर जो दाग है वह भी ऋषि के कोप का प्रमाण है, मानव देह को पत्थर की मूर्ति में तब्दील कर दिया, यह भी तपस्वी के गुस्से का प्रमाण है, कि इसके उलट हमारे अवतार पुरुषों में उत्तम मर्यादा पुरुषोत्तम है। मां सीता का शीलसा स्वभाव नारी जाति को दैदीप्यमान करती है। हिंदुस्तान में धार्मिक विडंबना यह है, कि हम अपने इष्ट के महात्म (चरित्र) को जाने बगैर ही समाजकंटको के हाथों गुमराह होने लगते हैं। जैसे भगवान श्री रामचंद्र जी के हम अनुयाई बनते हैं, दिखावा करते हैं, लेकिन भगवान की लौकिक मर्यादाओं को अंगीकार नहीं करते हैं हमने अपने इष्ट के “जयकारों” को स्वार्थ की खातिर “नारों” में तब्दील कर दिया। साध्वीजी साधारण मानव नहीं है, यह उनके पहनावे एवं बोल वचन से स्पष्ट हो गया है, शहीद करकरे साहब भी हिंदू परिवार से ही हैं। ऐसे में राष्ट्र का हिंदू परिवार तथा विशेषतः भोपाल लोकसभा सीट के हिंदू मतदाता साध्वी प्रज्ञाजी के गुस्से से डरे हुए हैं। सहमे-सहमे मतदाता दबी आवाज में विचार मंथन में लगे हुए हैं, कि अब हम अपने प्यारों को बलि का बकरा नहीं बनने  देंगे। आज जो मोदी भाजपा के अनुयाई बन काम करते हैं वह प्रज्ञाजी की नजर में राष्ट्रभक्त हैं, और जो देश के संविधान का अक्षरशः पालन करवाने वाले शहीद करकरे जैसे जिम्मेदार है, वह देशद्रोह जैसे शब्दों से अपमानित होते हैं। राष्ट्र वासियों के समक्ष प्रज्ञाजी ने मोदी जी की नीतियों की कलाई खोल दी है। मतदाता जान चुके हैं, कि जो भाजपाइयों की नीतियों के अनुरूप काम ना करें उन्हें सन्यासियों विशेष वस्त्र धारण करने वालों के द्वारा श्राप दिलवाया जाता है, शहीद करकरे साहब इसका प्रमाण है। अब देश के समदृष्टि साधु, संत, पीर, फकीर, आचार्यमुनी तथा अध्यात्म की ऊंचाइयों वाले विभूतिगण प्रकृति की रक्षा के लिए दुआ अरदास प्रार्थना वंदना कर रहे हैं, कि जो भी मानव प्रकृति को हाथ में लेकर स्वार्थवश यदि किसी का अमंगल करने के लिए श्राप दे, तो भारत की तपोभूमि के योद्धा अनिष्ट कारक शक्तियों से राष्ट्रभक्त राजनेताओं के लिए शुभ मंगल करें। भोपाल लोकसभा सीट के सभी उम्मीदवारों को परमपिता परमेश्वर दीर्घायु एवं परिवारजनों तथा सभी के समर्थकों का शुभ करें। प्रज्ञाजी यदि संकल्प करती तो मोदी जी वैसे ही राज्य सभा में सांसद बना देते। अब जनपंचो के बीच प्रकृति इंसाफ करेगी तो, एक बार फिर सत्य सनातन के जयकारे ऊर्जावान होंगे। क्योंकि अहंकार रावण बली का भी नहीं रहा।

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous Articleकलेक्टर, एस. पी. ने शहर में पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च
Next Article जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती चौहान ने पीठासीन तथा मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
Janvakalat News

    Related Posts

    क्रीड़ा भारती के राष्‍ट्रीय पदाधिकारियों ने केन्‍द्रीय खेल मंत्री से की मुलाकात…

    October 27, 2024

    Budget 2024: नई कर प्रणाली में 17500 रुपये तक का फायदा, स्टैंडर्ड डिडक्शन से लेकर स्लैब तक में ये बड़े बदलाव…

    July 23, 2024

    मोहन सरकार में बगावत के सुर: वन विभाग छीनने से मंत्री नागर सिंह चौहान नाराज, मंत्री पद से देंगे इस्तीफा, पत्नी भी छोड़ सकती हैं सांसदी…

    July 22, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.