रतलाम| राजेश झाला ए.रज़्ज़ाक
अखिल भारतीय कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष, सर्वधर्म समभाव, अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति की विशेषता, वसुदेव कुटुंबकम, के सूत्रों को भारतीय समाज में आत्मसात करने में विश्वास रखती है| हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग में सामंजस्य स्थापित कर देश के संविधान के अनुरूप देश प्रदेश में सत्ता हासिल करने में विश्वास रखती है| और स्वस्थ लोकतंत्र की आधारशिला भी यही है| वर्तमान में कुछ नेता अपने धन को सत्ता में काबिज करवाने के लिए लोकतंत्र में कई घातक प्रयोग करने से भी बाज नहीं आते हैं| मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने रतलाम शहर के त्रिवेणी तट पर कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती प्रेमलता दवे के समर्थन में जनसभा में बोले कि, भाजपाई दुष्प्रचार करते हैं, कि भाजपा हिंदुओं की पार्टी है, और कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है| क्या हम हिंदू नहीं हैं..? दिग्गी ने कहा कांग्रेस सभी धर्मों की और देश की पार्टी है| देश प्रदेश एवं विशेष रूप से रतलामी जनता का आक्रोश सत्ता के खिलाफ है, क्योंकि जो बातें कांग्रेसी मंच से नेतागण बोल रहे हैं, मतदाता उन सारी बातों को कसौटी पर तोल रहे हैं| तो परिणाम यह सामने आता है, कि आज देशभर में हम जाति, धर्म, पंथ, वर्ग विशेष के नाम से जाने जाते हैं| आज हम क्षेत्र विशेष के नाम से जाने जाते हैं| आज हमारी राष्ट्रीयता की भावना कहां गुम हो गई? और किसने हमारी तहजीब (सभ्यता) का चीर हरण किया| वह सारे तत्व समाज में मतदाताओं को दिखने लगे हैं| जो बात बात पर असहिष्णुता का वातावरण निर्मित करते हैं| कभी लव-जेहाद को हवा देते हैं, तो कभी हमारे कृष्ण भक्त ग्वालो के मान-सम्मान पर अतिक्रमण कर गायमाता के नाम पर खून खराबा करने पर उतारू हो जाते हैं| हमारे अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र भगवान है, तो फिर वह फर्जी भक्त ही हो सकते हैं, जो सियासत के खातिर अमर्यादित होकर राम के रामराज्य पर कुठाराघात करते हैं| रतलाम में राम भक्तों मतदाता नारी शक्ति के सम्मान में श्रीमती प्रेमलता संजय दावे को 28 नवंबर को हाथ के पंजे के निशान पर बटन दबाकर आशीर्वाद देंगे|

