Visitors Views 1208

शर्मा रेलवे सलहाकार समिति सदस्य मनोनित…

रतलाम

रतलाम।जनवकालत न्यूज़

रेलवे मंत्रालय चर्च गेट मुंबई ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष शर्मा को जेड आर यू सी सी का सदस्य मनोनित किया है। उक्त नियुक्ति क्षेत्रिय सांसद गुमान सिंह डामोर की अनुशंसा पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के निर्देश पर की गई है। इधर भाजपा ने श्री मनीष शर्मा को भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक के पद पर मनोनयन किया है। श्री शर्मा का उक्त मनोनयन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा, मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद जी, जिला प्रभारी प्रदीप पांडे , भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा की अनुशंसा पर किया गया है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने उक्त नियुक्ति की है। अपनी उक्त नियुक्ति पर मनीष शर्मा ने पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी क्षेत्रीय सांसदगण, विधायक गण सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 1208