Visitors Views 551

अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा, भाट पचलाना का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

breaking रतलाम

भाट पचलाना। विजय सिंह झाला

ग्राम भाट पचलाना का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य विहीन होकर वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है यहां 25 के स्टाफ में से  प्राचार्य सहित  20 से भी अधिक रिक्त पद  पड़े हैं मात्र एक अध्यापक व एक खेल शिक्षक के सहारे चल रहे इस विद्यालय में वर्तमान में करीब 300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हे जिन्हें यहां पर पढ़ाने वाले नहीं होने के कारण उनका भविष्य अंधकार मय  बना हुआ है जिनकी जिम्मेदार लोगों को कोई परवाह नहीं है साथ ही यहां संकुल होने के बावजूद 20 अशासकीय स्कूलों का संचालन भी यही से होता है। यहां का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जो करीब 20 वर्ष पूर्व हाई स्कूल से उन्नत होकर हायर सेकेंडरी में तब्दील हुआ था तभी से इस विद्यालय का दुर्भाग्य रहा कि यह प्राचार्य विहीन होकर मात्र प्रभारी प्राचार्य के सहारे चल रहा है, इतने लंबे समय के अंतराल  मैं आज तक किसी भी जिम्मेदार लोगों ने इस विद्यालय की ओर ध्यान नहीं दिया इस विद्यालय में अंग्रेजी हिंदी गणित विज्ञान भौतिक रसायन भूगोल इतिहास राजनीति सहित 20 से भी अधिक पद रिक्त पड़े हैं तथा इस विद्यालय में आसपास के करीब 20 ग्रामों के छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं एवं वर्तमान में यहां करीब 300 छात्र छात्राएं विद्यालय में अध्ययनरत हैं जिन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है यहां का पूरा स्कूल एक अध्यापक श्रीमती रेखा व्यास एवं एक खेल शिक्षक प्रकाश राठौड़ के भरोसे चल रहा है और यहां एक भी विषय के शिक्षक नहीं है उसके बावजूद भी 20 अशासकीय विद्यालय भी इस संकुल में संचालित होते हैं उनका संचालन भी यही से होता है इस प्रकार संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस विद्यालय की ओर ध्यान नहीं दिए जाने से यहां के छात्र छात्राओं को अपना भविष्य खराब होने का अंदेशा बना हुआ है एवं उनमें आक्रोश व्याप्त है।  इस संबंध में संबंधितो को कई बार अवगत करवाया गया एवं कई लोगों द्वारा पूर्व में आंदोलन भी किए गए किंतु किसी ने भी इस विद्यालय की ओर ध्यान नहीं दिया एवं आज भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार-

अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत की गई है बीआरसी को निर्देशित कर मोबाइल शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है।

संजय गोयल

जिला शिक्षा अधिकारी उज्जैन।

 शिक्षकों की समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

श्रीमती रेखा व्यास

प्रभारी संकुल प्राचार्य

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भाट पचलाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 551