Visitors Views 595

15 साल से हो रहा है झुग्गीवासियों के साथ अन्याय: कमलनाथ

breaking देश मध्यप्रदेश

भोपाल। 

बीते 15 साल से झुग्गी-झोपड़ी वासियों के साथ अन्याय और धोखा हो रहा है। कांग्रेस की सरकार बनते ही झुग्गीवासियों की भलाई के काम किए जाएंगे। उन्हें मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी। हम घोषणा नहीं करते पर संकल्प लेते हैं कि सरकार बनने पर हम ऐसी योजनाएं लाएंगे, जिनसे सामूहिक हित जुड़े हों। यह बातें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहीं। वे बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मप्र कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों, नौजवानों, महिलाओं और कमजोर तबके के बारे में सोचती है, लेकिन भाजपा उद्योगपतियों व बड़े व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का सोचती है। कांग्रेस की बड़ी सोच और भाजपा के संकुचित विचारों में यही मूल अंतर है। सम्मेलन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुनसिंह ने झुग्गी-झोपड़ी वालों को मालिकाना हक देने का फैसला किया था। उन्हें मूलभूत सुविधाएं देने के कदम कांग्रेस ने ही उठाए हैं। पीसीसी कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि झुग्गीवासियों की लड़ाई कांगे्रस ने शुरू से लड़ी है। प्रकोष्ठ के ईश्वरसिंह चौहान ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 595