Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
रतलाम

भव्य उत्साह के साथ हुआ आजाद चौक सांस्कृतिक मंच के तीन दिवसीय महागरबा रास का समापन….

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsOctober 15, 2019
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

PicsArt 10 15 08.08.59

रतलाम। प्रकाश तंवर

आसमान पर 16 कलाओं में पूर्ण शरद पूर्णिमा का चांद चमक रहा था और नीचे चांदनीचौक में रंग बिरंगे परिधानों में सजी बालिकाएं गरबा रास से लोगों का मन मोह रही थी। पूरी रात गरबों की धुनों तक थिरकते कदम मां की आराधना करते रहे, तो मध्यरात्रि के बाद सोने, चांदी के सिक्कों के साथ बांटे गए पुरस्कार प्राप्त कर चेहरों पर चांदनी मुस्कान छाती रही।

आजाद चौक सांस्कृतिक मंच का तीन दिवसीय गरबा महारास महोत्सव शरद पूर्णिमा के साथ पूर्ण हुआ। इसके अंतिम दिन रविवार रात को भव्य गरबा रास हुआ जिसमें मध्यरात्रि कब बीत गई न तो आराधिकाओं को ध्यान रहा न ही देख रहे दर्शकों को। चांदनी चौक में आजाद चौक सांस्कृतिक मंच के तीन दिवसीय गरबा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार रात निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया, विजय सिंह चौहान, बसंत पंड्या, इंदौर से आए लायंन अनिल खंडेलवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अदिति दवेसर, प्रोफेसर एवं तुलसी परिवार की सुषमा कटारे, संजय छाजेड़, कांतिलाल छाजेड़ आदि ने महाआरती उतारी। रात इतने शानदार गरबों का आयोजन हुआ जिन्हें देखने वालों की भीड़ घंटो तक एकटक जमी रही।

आराधिकाओं में हुई इतना कड़ी स्पर्धा की बढाने पड़े ईनाम…

मंच संयोजिका प्रेमलता दवे ने बताया कि स्पर्धा के तीनों दिन निर्णायकों की भूमिका अंशू मिश्रा और विनोद पोरवाल ने संभाली। इनके साथ ही प्रतिदिन ओडियेंस पोल भी किया गया जिसमें दर्शकों ने श्रेष्ठ गरबा करने वाली आराधिकाओं के साथ ही श्रेष्ठ परिधान, श्रेष्ठ मुखमुद्रा, श्रेष्ठ शैली, श्रेष्ठ मंचन के लिए अपना निर्णय दिया। इसके आधार पर अंतिम दिन गरबा रास के समापन के बाद जब पुरस्कार वितरण की बारी आई तो तय किए गए 10 श्रेष्ठ आराधकों के बजाय 20 आराधकों को ईनाम दिए गए।

10 ग्राम सोने के सिक्के सहित 500 से ज्यादा ने पाए ईनाम…

मंच की ओर से घोषित प्रथम पुरस्कार जीतने वाली 373 बैच नंबर बालिका ने 10 ग्राम सोने का सिक्का, द्वितीय पुरस्कार में 206 बैच नंबर को 5 ग्राम सोने का सिक्का तथा तृतीय पुरस्कार में 199 बैच नंबर बालिका ने 3 ग्राम सोने का सिक्का जीता। इसके अलावा 484 बैच नंबर ने चतुर्थ पुरस्कार के रुप में 150 ग्राम चांदी का सिक्का, 169 बैच नंबर ने पंचम पुरस्कार 100 ग्राम चांदी का सिक्का एवं छठे व सातवें पुरस्कार के लिए 10 बालिकाओं को 50-50 ग्राम चांदी के सिक्के दिये गए। यहां ओडियेंस के निर्णय के आधार पर श्रेष्ठ गरबा करने वाली आराधिका बढने पर 10 बालिकाओं को मंच की ओर से 2-2 हजार रुपए के नकद पुरस्कार भी दिया गया। इसके अलावा 10 लक्की ड्रा तथा प्रोत्साहन पुरस्कार भी बांटे गए। यह समारोह देर रात चलता रहा जिसमें आराधिकाओं के साथ मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वोलेंटियर्स भी उत्साह के साथ सेवा देते रहे।

महात्मा गांधी को समर्पित रहा समारोह…

तीनों दिन का गरबा रास आयोजन इस वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को समर्पित रहा। इस दौरान प्रतिदिन लायंस क्लब समर्पण तथा अन्य समाजसेवी संस्थाओं के साथ आजाद चौक सांस्कृतिक मंच की ओर से गरबा पांडाल में सुदंर रंगोली सजाई गई। तीनों दिन गांधी जी के सर्वधर्म समभाव, एकता, अखंडता, स्वच्छता के संदेश प्रतिपादित किए गए। मंच संयोजिका प्रेमलता दवे, सहसंयोजक अंकित सिसोदिया, संस्था अध्यक्ष मदन सोनी, कोषाध्यक्ष यश दवे आदि ने अतिथियों को मां दुर्गा के साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन तीनों दिन सुव्यवस्थित तौर पर गरबा रास के साथ ही सुरक्षा और दर्शकों की भी सुविधा का जिम्मा मंच के वोलेंटियर्स के साथ ही पुलिस, समाजसेवियों ने भी संभाले रखा। समिति के राजा राठौड़, राजेश उपाध्याय, गजेंद्र शर्मा, राजेश तिवारी, रवि राठौड़, मानस दवे, संतोष मालवीय आदि ने विशेष सेवा दी। आयोजन की समाप्ति पर मंच संयोजिका प्रेमलता दवे ने सभी का आभार व्यक्त किया।

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous Articleमाँ पद्मावती मंदिर पर चल रहे रंगारंग गरबा रास के अन्तर्गत सातवे दिन हुआ फेन्सी ड्रेस का आयोजन
Next Article याहया खान को हटाकर, इफ्तेखार पठान को अन्जुमन कमेटी का प्रबंधक किया नियुक्त
Janvakalat News

    Related Posts

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.