Visitors Views 438

शिव+मोदी की आंधी में आमजन को लगने लगा करंट

breaking मध्यप्रदेश

राजेश झाला ए.रज़्ज़ाक|

शिवराज के  राज में नशेड़ीओं के हो रहे वारे-न्यारे शिव मामा ने नशा पत्ता सत्ता एवं पौष्टिक पत्ता महंगा कर रखा है| दारु शराब सस्ती होने से राजनीतिक नारे लगाने वालों की भीड़ बहुत आयात में नेताओं को मिल जाती है| सरकार  के नशा मुक्ति अभियान की हवा निकलते हुए आमजन देख रहे हैं, तथा नशेड़ीओं के परिजन भोग रहे हैं| एक समय था, जब यह भाजपाई नारा लगाते थे, “कांग्रेस तेरे राज में सस्ती दारू महंगा तेल” अब यही नारा भाजपा पर भारी पड़ने लगा है| देश में पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान पर, पेट्रोल 90 से ऊपर चला गया वहीं नशेड़ीओ के लिए  20 की दारू दिन में तारे दिखा देती है| शाम को बच्चे गरीबी की रेखा को गले लगाकर प्रदेश के मामा की खैरात से अपना पेट भरते हैं मुफ्त बिजली का दारुड़िया भरपूर मजा ले रहे हैं| मध्यमवर्ग परिवार के घर में बिजली बिल के बोझ से फाके (भूखे) हो रहे हैं| मोटरसाइकिल आंगन की शोभा बन कर रह गई है| अनिवार्य कार्य को संपादित करने के लिए ही बेरोजगार युवा टेंपो टैक्सी का उपयोग कर रहा है| भूखे पेट के लिए मजदूरी के लाले पड़ गए हैं| ऐसे में हम भूखे पेट के भजन कर पाएंगे हमें धर्म के नाम पर किलोमीटर पैदल चलाया जाता है, और नेताजी स्वागत मंच बनवाकर नेतागिरी झाड़ते हैं| आलीशान बंगले वाले 1 दिन के उपवास पर भी वाहवाही ले उड़ते हैं|  इन के अनुयाई देश की खरी कमाई का पैसा विदेशों में ले जाते हैं और हमें विदेश के स्विस बैंक के पैसों को भारत लाने का झूठा आश्वासन देते हैं| गरीबों के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने वाले, प्रजातंत्र के नाम पर अमीरों की पैरवी करने में लगे हैं| देश के नेता को फ्रांस वाला चोर कह रहा है| पूंजीपति अनिल अंबानी के खेल में देश की साख दांव पर लगाने वाले नेता का कब होगा पर्दाफाश?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Visitors Views 438