राजेश झाला ए. रज़ाक संपादक जनवकालत न्यूज

जनता दल यूनाइटेड (U) के नीतीश बाबू को देश का जिम्मेदार तपका सत्तामेकर मान रहा हैं। लेकिन अपुष्ट खबर से जानकारी जो निकलकर आ रही हैं, वह चौकाने वाली है। बिहारी सूत्र बताते हैं कि जनता दल यू के कई दिग्गज भाजपा के सीधे संपर्क में है, ऐसी स्थिति में नीतीश बाबू का सोच लोकतंत्र की व्यापकता पर नही रहता हुआ दिख रहा है।
आज क्षेत्रवाद की बदोलत ही बाबू राष्ट्रीय राजनीति में जाने जा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव आते-आते सारे पत्ते साफ नजर आने लगेंगे, और हो सकता है, कि जनता दल- यू की अंदरूनी “रार” आम हो जाए, वैसे जग जाहिर है कि भाजपा चुंबक की तरह है जो उसके पास जाता है, वह वही चिपक जाता है। ऐसी स्थिति में जनता दल- यू के कई लोगों का निकलना मुश्किल सा है।


कुछ बुद्धिजीवियों का पूर्वाग्रह है कि एनडीए घटक दल कब भाजपाई हो जाएंगे, बाबुओं सहित अन्य को पता ही नहीं चल पाएगा। लोकतंत्र की कुछ कमजोर कड़ियों की वजह से लगाए गए कई कयास सच होते नजर आ सकते हैं।