रतलाम। जनवकालत न्यूज
कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में श्रीमती कल्पना कांतिलाल भूरिया शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर के नेतृत्व में लगातार विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज वार्ड क्रमांक 1,2,3 और 13 गांधी नगर, पीएनटी कॉलोनी, जवाहर नगर में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पेंपलेट वितरित किए गए । सर्वप्रथम महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांधीनगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर दर्शन कर कर जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया गया इसमें जगह-जगह जनता ने आश्वासन दिया कि हम सब वोट कांतिलाल जी भूरिया को ही देंगे तथा समापन जवाहर नगर स्थित कम्युनिटी गार्डन में किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया अखिल भारतीय कांग्रेस, कमेटी पर्यवेक्षक डॉ मनोज उपाध्याय, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, यास्मीन शेरानी, श्वेता मोहनिया, रानी साहिबा, कविता महावर,भावना पेमाल, नीलोफर खान, आशा रावत, श्रीमती कमलेश चौहान, राधा प्रजापत, अनु नेकाडी, रेखा सोलंकी, जूही, राजश्री तोमर, जायदा बेगम, लीलाबाई, मुमताज खान, शबाना, ममता मसीह, मधु अकोदिया, मीणा पुरोहित, आंचल सोलंकी तथा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, कमरुद्दीन कछवाय, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहल काजी, जोएब आरिफ, हितेश पेमाल, सुनील महावर, राजीव रावत, फैयाज मंसूरी, राजेश प्रजापत, अमर सिंह शेखावत, मनीष व्यास, सुजीत उपाध्याय, सोनू व्यास, सतीश पुरोहित, कपिल मजावदिया, शीतल सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

