Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
रतलाम

रतलाम स्थापना महोत्सव : समाज को सही दिशा देने का काम करता है सनातन समाज…

Prakash TawarBy Prakash TawarJanuary 4, 2025
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

मातृशक्ति ने लिया संकल्प 2 फरवरी को कार्यक्रम बनाएंगे ऐतिहासिक

1000365892

रतलाम/जनवकालत न्यूज़। समाज को सही दिशा देने का काम सनातन धर्म ही करता है। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजनों में नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति से शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। वर्तमान के दौर में नारी अबला नहीं बल्कि सबला है। प्रत्येक महिला को अपनी बच्ची और पड़ोसी की बालिका को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शस्त्र कला में निपूर्ण करवाने का संकल्प आज इस मंच के माध्यम से लेना होगा।

उक्त उद्बोधन राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में नगर कार्यवाहक शैलेंद्र सोलंकी ने दिया। शनिवार को आयोजित बैठक में नगर कार्यवाहक सोलंकी ने मंच पर मौजूद अतिथियों और विभिन्न धर्मों की महिलाओं को अपनी-अपनी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शस्त्रज्ञान में निपूर्ण कराने का संकल्प दिलाया। समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने बैठक के शुरुआत में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में अतिथि बतौर मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संरक्षक प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, संयोजक मुन्नालाल शर्मा, राजपूत समाज से राजेंद्र गोयल सहित समिति सचिव मंगल लोढ़ा उपस्थित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संरक्षक प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि नारी को सनातन समाज मां दुर्गा के रूप में पूजता है। 2 फरवरी को होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में रतलाम की मातृशक्ति बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी ऐसी उन्हें आशा नहीं बल्कि अपेक्षा है। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण स्थलों पर मौजूद होकर शस्त्रज्ञान में निपूर्ण होकर अपना कौशल प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

संयोजक ने डाला कार्यक्रम पर प्रकाश-

राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ रतलाम स्थापना महोत्सव के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति से आह्वान किया कि वह 2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम से पूर्व रतलाम में विभिन्न अखाड़ों के अलावा स्थानों पर प्रशिक्षण के लिए माताएं और बहनें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शस्त्रज्ञान में माहरत हासिल करें। इससे वह स्वयं आत्मनिर्भर होने के साथ 2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अपने-अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी।

तीन दिवसीय कार्यक्रम पर नजर-

रतलाम स्थापना महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी और सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया महोत्सव की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी को वीर विरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन दोपहर 2 बजे पोलोग्राउंड नेहरु स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर रतलाम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

नारी शक्ति के साथ समिति सदस्य थे प्रमुख रूप से मौजूद-

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आहुत बैठक में राजेंद्र अग्रवाल, रामबाबू शर्मा, राजेंद्र सिंह गोयल, गोपाल शर्मा के अलावा नारी शक्ति में श्रीमती अनीता कटारिया, पार्षद अनीता कटारा, दिव्या शर्मा, सपना त्रिपाठी, संगीता सोनी, राखी व्यास, सोनू नेका, वीणा सोनी, आशा दुबे, अमृता सोलंकी, मनस्वी चौहान, आशा उपाध्याय, ममता सोलंकी, राजकुमारी पंवार, सीमा देवड़ा, प्रीति सोलंकी, पुष्पा चौहान, भारती पाटीदार, रीना टांक, अनीता पाहूजा, श्रीमती ममता देवड़ा, शीतल चौहान, आशा भाटी, रंजना चौहान, पिंकी सिसोदिया, पुष्पेंद्र कुंवर सिसौदिया, साधना गेहलोत, मुस्कान कुंवर, राजश्री राठौर, अमृता राठौर, काजल कुंवर, शीतल पांचाल, ज्योति कुमावत, लक्ष्मी सोनगरा, प्रीति तोमर, वैशाली राणा, आशा बैरागी, भारती शर्मा, इंदुबाला, रेखा लाखन, रेखा जोशी, रजनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां मौजूद थी। इसके अलावा समिति के गौरव त्रिपाठी, जनक नागल, राजेंद्र पाटीदार, सुशील सिलावट, गौरव मूणत, नरेंद्र श्रेष्ठ, राकेश पीपाड़ा, कृष्णा सोनी, धर्मेंद्र व्यास, रमेश पांचाल, रामचंदर डोई, भरत जैन, ईश्वर रजवाडिय़ा, मुरलीधर गुर्जर सहित सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous Articleरतलाम में 71 वाँ महारूद्र यज्ञ : धार्मिक भक्ति भावना के साथ निकली भगवान भोले शंकर की रथयात्रा…
Next Article रतलाम में आधी रात को विस्फोट के बाद घर में लगी आग, एक बालिका की मौत, दो घायल…
Prakash Tawar
  • Website

वर्ष-2012 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय। रा. सा. जनवकालत समाचार पत्र से पत्रकारिता जगत में कदम रखने के बाद निरंतर जनवकालत समाचार पत्र में प्रबंध संपादक के पद की जिम्मेदारियों के साथ ही वर्तमान में जनवकालत न्यूज पोर्टल janvakalatnews.com एवं जनवकालत न्यूज के YouTube channel @janvakalatnews24 में प्रबंध संपादक की भूमिका में निरंतर कार्यरत...।

Related Posts

रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

April 4, 2025

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

April 2, 2025

कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

March 9, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

ताज़ा खबरे

रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

April 4, 2025

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

April 2, 2025

कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

March 9, 2025

रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

February 28, 2025

विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

February 27, 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Contact Us

Mobile : +91 78287 94341

Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

जन वकालत
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
  • About Us
  • Contact Us
  • E-PAPER 2024
© 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.