रतलाम: गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित…

छात्रों को स्वयं से प्यार करना चाहिए और अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए- टीआई गायत्री सोनी

1001091695

रतलाम/जनवकालत न्यूज। गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रेसिडेंट जसवंत सिंह सोढ़ी ने बताया कि सत्र 2025 -26 के विद्यार्थी परिषद में मनोनीत छात्रों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने अपने उद्बोधन के द्वारा छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि छात्रों को स्वयं से प्यार करना चाहिए और अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। छात्रों द्वारा सुंदर स्वागत गीत एवं रंगारंग नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा पांचवी के छात्र जिष्णु दवे आत्मज ज्योतिषाचार्य महर्षि संजय शिव शंकर दवे द्वारा रुद्राक्ष संकलन के तीन विश्व रिकॉर्ड कायम करने, दुर्लभ रुद्राक्षों का संग्रह करने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुनीता राठौर, प्रधान अध्यापिका श्रीमती पूनम गांधी, विद्यालय मैनेजमेंट के सेक्रेटरी कश्मीर सिंह सोढ़ी, विद्यालय मैनेजमेंट के सदस्यगण किशन सिंह सोढ़ी, बलवीर सिंह सोढ़ी, जोगिंदर सिंह सोढ़ी, दिलीप सिंह सोढ़ी, तारण सिंह ल सोढ़ी, विरेंद्र सिंह सोढ़ी, विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक गण एवं विद्यार्थी परिषद के छात्रों के पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सीमा उपाध्याय ने किया।

https://www.kamakshiweb.com/

Read Also