MI vs GT: गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियन्स को 62 रन से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में बनाई जगह, शुभमन गिल का एक और शतक

जनवकालत न्यूज़/ अहमदाबाद। MI vs GT Qualifier 2 Highlights, IPL 2023 : गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। उसने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को क्वालिफायर-2 में हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने 62 रन से जीत हासिल की। बारिश से प्रभावित मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गई।

da280f3e 0f0d 4644 8e91 7b9352e12fcf

फोटो सोशल मीडिया

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हराकर लगातार दूसरे बार फाइनल में जगह बना ली। खिताबी मुकाबले में उसका सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। चेन्नई 10वीं बार फाइनल में खेलेगी। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम पिछली बार आईपीएल में आने के बाद लगातार दूसरा फाइनल खेलेगी। उसने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। गुजरात की टीम फाइनल में चेन्नई से बदला लेने भी उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने हार्दिक पांड्या की टीम को क्वालिफायर-1 में हरा दिया था।

07ac08a4 a221 4698 9ede beb5ab92ed46

मुंबई की टीम गुजरात से मिले 234 रन के लक्ष्य के सामने ढेर हो गई। वह 18.2 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। सूर्यकुमार ने 38 गेंद पर सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन ने 20 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। मुंबई के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

रोहित से लेकर टिम डेविड तक फेल

ईशान किशन के चोटिल होने के कारण नेहाल वधेरा ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। वधेरा चार और रोहित शर्मा आठ रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। किशन की जगह कनक्शन सब्सीट्यूट के रूप में आए विष्णु विनोद पांच और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुमार कार्तिकेय ने छह, जेसन बेहरेनडॉर्फ ने नाबाद तीन और क्रिस जॉर्डन ने दो रन बनाए। पीयूष चावला खाता नहीं खोल पाए।

20230526 235347

गुजरात के गेंदबाजों ने किया कमाल

गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में रोहित और नेहाल को आउट कर गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई। उनके बाद मोहित शर्मा ने पांच विकेट लेकर मुंबई की टीम को ढेर कर दिया। राशिद खान को दो और जोशुआ लिटिल को एक सफलता मिली।

शुभमन के शतक की बदौलत गुजरात ने बड़ा स्कोर किया

20230526 235424

फोटो सोशल मीडिया

गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।

https://www.kamakshiweb.com/

Read Also

About Us

Janvakalat News Portal is the fastest growing news platform of Madhya Pradesh. For the last few years, we are constantly trying to provide our readers with the news that is important for them.