Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
अंतरराष्ट्रीय

GT vs CSK : आईपीएल के पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस पांच विकेट से जीता, चेन्नई को मिली हार, शुभमन एवं गायकवाड चमके

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsApril 1, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

जनवकालत न्यूज़/ अहमदाबाद | IPL, Gujarat vs Chennai Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज शुक्रवार (31 मार्च) को हो गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ अजेय अभियान जारी रखा। सीएसके पर उसकी ये लगातार तीसरी जीत है। अब तक गुजरात को हार नहीं मिली।

IMG 20230401 WA0003
फोटो सोशल मीडिया

शुभमन की शुभ शुरुवात 

शुभमन गिल के शानदार अर्धशतक की बदौलत गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। राशिद खान को तीन गेंद पर 10 रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

IMG 20230401 WA0000
फोटो सोशल मीडिया

शुभमन गिल ने 36 गेंद पर 63 रन बनाकर गुजरात को जीत के करीब पहुंचाा। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। विजय शंकर ने 21 गेंद पर 27 रन, ऋद्धिमान साहा ने 21 गेंद पर 25 और साई सुदर्शन ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या आठ रन बनाकर आउट हुए। राहुल तेवतिया 14 गेंद पर 15 और राशिद खान तीन गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए राजवर्धन हंगरगेकर ने तीन विकेट लिए। वहीं, रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे को एक-एक सफलता मिली।

गायकवाड़ ने चेन्नई के लिए बनाए सर्वाधिक रन

20230401 003807
फोटो सोशल मीडिया

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 92 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। उनके अलावा मोईन अली ने 23 रन की पारी खेली। धोनी ने आखिरी ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम का स्कोर सात विकेट पर 178 रन तक पहुंचाया। उन्होंने सात गेंद में 14 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान, अल्जारी जोशेप और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जोशुआ लिटिल को एक विकेट मिला।

Rahul, naam toh suna hi hoga! ⚡️💙#AavaDe #GTvCSK #TATAIPL 2023pic.twitter.com/uSxo0APl6l

— Gujarat Titans (@gujarat_titans) March 31, 2023

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous ArticleWPL Final: मुंबई इंडियंस दिल्ली को सात विकेट से हराकर बनी चैंपियन; फाइनल में नताली सीवर ने खेली मैच विनिंग पारी
Next Article RCB vs MI: आरसीबी की आईपीएल में जीत से शुरूआत, मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराया, विराट कोहली और डुप्लेसिस ने मचाया धमाल
Janvakalat News

    Related Posts

    रच दिया कीर्तिमान: सीएम राइस विनोबा स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता…

    October 24, 2024

    Rare Coins : देखा है कभी दो लाख रुपए का एक सिक्का, ऐसे ही दुनियाभर के दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन इंदौर पहुंचा

    December 8, 2023

    IND vs NZ : न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने विश्व कप में दर्ज की अपनी पहली जीत, विराट कोहली शतक से चूके

    October 22, 2023
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.