रतलाम: कांग्रेस का दीप मिलन समारोह 29 अक्टूबर को होगा आयोजित

Congress dip milan

रतलाम/ जनवकालत न्यूज। कांग्रेस पार्टी का दीप मिलन (दीपावली मिलन) समारोह 29 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर दीपावली पर्व की खुशियां साझा करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

कांग्रेस का दीप मिलन समारोह स्थानीय चंपा विहार में आयोजित किया जा रहा है। समारोह का उद्देश्य सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देना और कार्यकर्ताओं के बीच उत्सव का वातावरण बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अध्यक्षता सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत एवं शहर प्रभारी राजा चौकसे के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता और आम नागरिक शामिल होंगे। समारोह में पार्टी की ओर से दीपावली की शुभकामनाएं दी जाएंगी और समाज में भाईचारे व एकता का संदेश दिया जाएगा।​

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में आमजन को आ रही समस्याओं पर विचार किया जाएगा, तथा आने वाले चुनावों और पार्टी की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की जाएगी। इस आयोजन से पार्टी अपने सदस्यों को सक्रिय बनाने व सामूहिकता का भाव मजबूत करने का प्रयास करेगी।​

यह समारोह कांग्रेस पार्टी की परंपरा है, जिसमें नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों के साथ मिलकर खुशियां बांटी जाती हैं। इसी कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत पार्टी के शहर अध्यक्ष एवं निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा के साथ उपनेता प्रतिपक्ष कमरूद्दीन कछवाय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रजनीकांत व्यास, मनोज पांडे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के गणमान्य नागरिको से मिलकर निमंत्रण दे रहे हैं। इसी तारतम्य में जवाहर नगर स्थित जनवकालत समाचार पत्र के संपादक राजेश झाला ए. रज़ाक से मिलकर उन्हें निमंत्रण दिया।

https://www.kamakshiweb.com/

Read Also