
रतलाम/जनवकालत न्यूज। शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा दीपावली मिलन समारोह एवं विभिन्न समाजो के गणमान्य नागरिकों के सम्मान समारोह का आयोजन आज सागोद रोड पर किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विधायक प्रताप ग्रेवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत तथा शहर प्रभारी राजा चौकसे शामिल हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के माल्यार्पण से हुई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियो ने अतिथियों का अभिनंदन किया।
समारोह में शहर के विभिन्न समाजो के गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया, जिनमे जितेंद्र गामड, हरिओम खंडेलवाल, बी.एस. जोशी, आनंदीलाल जैन, राजेंद्र परमार, रमेश टांक, गोवर्धनलाल पोरवाल, प्रकाश जैन, त्रिलोक प्रजापत, विजय खरे (पटेल), मोहनलाल मोरवाल, छोटेलाल मेहता, ओम पीपरीवाल, भास्करराव जादव, माणकलाल कुरवारा, पन्नालाल पहाड़िया, पंकज मड़वाल, प्रभु सोलंकी, किशोर पडियार, कैलाश जमादार, रतनलाल राठौड़, राजेंद्र गोयल, नरेंद्र जोशी, नवनीत सोनी, कन्हैयालाल जाट, अवतार सिंह सलूजा, विजय स्टीफन, हामिद अंसारी, श्रवण यादव, अशोक डबरानी, बंशीलाल शर्मा, प्रवीण उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।

मुख्य अतिथि कांतिलाल भूरिया ने अपने संबोधन में कहा कि “यह परिवार का मिलन समारोह है, जहाँ सभी एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लें।
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सभी से संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मेहनत करने का आव्हान किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत ने कहा कि “प्रदेश में हर वर्ग परेशान है, पर भाजपा सरकार जनता की पीड़ा से बेखबर है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि “अब शहर में भी दिवाली की तरह अंधकार से उजाले की ओर पार्टी आगे बढ़ रही है, और हम सब मिलकर कांग्रेस को हर स्तर पर विजय दिलाएंगे।”
अतिथियों का स्वागत पूर्व विधायक पारस सकलेचा, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, महेंद्र कटारिया, शैलेन्द्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या, आशा रावत, मनीषा शर्मा, सुजीत उपाध्याय आदि ने किया।
 
 Prakash Tawar
Prakash Tawar                        