Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
रतलाम

ठगी..! एक ही मकान को दो अलग अलग व्यक्ति को बेचकर धोखाधडी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्त…

Prakash TawarBy Prakash TawarMay 22, 2024
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email
आरोपी मदन पांचाल ने एक ही मकान के दो अलग – अलग अनुबन्ध कराकर 28,11,000/- रुपये की धोखाधडी कर दी…
1000018632
रतलाम। जनवकालत न्यूज

जिले की जावरा पुलिस ने एक मकान दो अलग अलग व्यक्तियों को बेचकर 28 लाख रु . से ज्यादा की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी ने जावरा के आदित्य नगर में स्थित मकान पहले तो 18 लाख रु लेकर एक महिला को बेचने का अनुबंध किया और बाद में उसी मकान को बेचने का अनुबंध एक दूसरे व्यक्ति से दस लाख रु लेकर उसके पक्ष में कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खारीवाल कालोनी जावरा निवासी फरियादीया दिशा पति नितिन चांवला ने 14 अप्रैल को पुलिस को यह शिकायत दर्ज कराइ कि मदन पिता दुर्गाशंकर पांचाल निवासी-आदित्यनगर जावरा हा.मु. सांईधाम कालोनी जावरा ने दिनांक 10.10.2023 को आदित्य नगर जावरा स्थित मकान का अनुबन्ध कर 18,11,000/- रुपये दिशा चावला से लिए थे। इसके बाद आरोपी मदन पांचाल ने उसी मकान का एक और अनुबंध 5 फरवरी 2024 को सुमित शर्मा के नाम करवाकर सुमित शर्मा से 10 लाख रु. ले लिए। इस प्रकार आरोपी मदन पांचाल द्वारा एक ही मकान का दो अलग – अलग अनुबन्ध कराकर अवैध लाभ प्राप्त करने के उद्दैश्य से 28,11,000/- रुपये की धोखाधडी की गई।

फरियादीया की रिपोर्ट पर से थाना जावरा शहर पर आरोपी मदन पिता दुर्गाशकर पांचाल निवासी 22-ए. आदित्य नगर कॉलोनी जावरा जिला रतलाम म.प्र हाल मुकाम साईधाम कॉलोनी जावरा जिला रतलाम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 164/2024 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो व थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये एवं टीम बनाकर तत्काल प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने मंगलवार को प्रकरण के आरोपी मदन पिता दुर्गाशंकर पांचाल जाति लोहार उम्र 43 साल निवासी 22-ए. आदित्य नगर कॉलोनी जावरा जिला रतलाम हाल मुकाम स्कीम नम्बर 78 अरण्या नगर स्लाईट नम्बर 02 इंदौर थाना विजय नगर इंदौर को इंदोर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है और उससे धोखाधडी के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका –

धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, सउनि. हीरालाल परमार, कार्यप्रआर जाकीर खान, कार्य प्रआर अजय दुबे, आरक्षक यशवंत जाट, आरक्षक नितिन सक्सेना, आरक्षक ललित जगावत, सायबर सेल रतलाम प्रआर मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही।

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous Articleरिश्वतखोर पटवारी को सजा : पटवारी मुनिया को सुनाया कोर्ट ने चार साल का सश्रम कारावास…
Next Article रतलाम : मेडिकल कॉलेज से बरामद हुई 10 लाख की अवैध शराब, एक गिरफ्तार…
Prakash Tawar
  • Website

वर्ष-2012 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय। रा. सा. जनवकालत समाचार पत्र से पत्रकारिता जगत में कदम रखने के बाद निरंतर जनवकालत समाचार पत्र में प्रबंध संपादक के पद की जिम्मेदारियों के साथ ही वर्तमान में जनवकालत न्यूज पोर्टल janvakalatnews.com एवं जनवकालत न्यूज के YouTube channel @janvakalatnews24 में प्रबंध संपादक की भूमिका में निरंतर कार्यरत...।

Related Posts

रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

April 4, 2025

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

April 2, 2025

कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

March 9, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

ताज़ा खबरे

रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

April 4, 2025

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

April 2, 2025

कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

March 9, 2025

रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

February 28, 2025

विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

February 27, 2025
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Telegram
  • WhatsApp
Contact Us

Mobile : +91 78287 94341

Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

जन वकालत
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
  • About Us
  • Contact Us
  • E-PAPER 2024
© 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.