5 अप्रैल को होगा आकर्षक ज्वेलरी शो, अभिनेत्री स्टाइल आइकॉन चित्रांगदा सिंह होंगी शामिल… रतलाम/जनवकालत न्यूज। स्वर्ण नगरी रतलाम में मिले स्नेह और विश्वास को डी. पी. ज्वेलर्स अपना दूसरा व सबसे बड़ा शोरूम समर्पित कर रहे हैं। 6 अप्रैल को सागोद रोड, जैन स्कूल के सामने नवनिर्मित शोरूम का भव्य शुभारम्भ राज्य व शहर के सम्माननीय अतिथियों, ज्वेलरी जगत के नामी व्यवसाइयों, मशहूर अदाकारा चित्रांगदा सिंह व डी. पी. परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति में किया जायेगा। मध्य प्रदेश व राजस्थान के 10 शहरों में अपनी सफल स्वर्णिम यात्रा के बाद यह उनका 11 वा शोरूम है। यह…
Author: Prakash Tawar
जयपुर सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था फिरोज दो साल से चल रहा था फरार, NIA ने 5 लाख का इनाम किया था घोषित… रतलाम/जनवकालत न्यूज। रतलाम नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल फिरोज उर्फ सब्जी शेरानी को रतलाम पुलिस ने आज तड़के लगभग 4:00 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया है। इस पर NIA ने पांच लाख का इनाम घोषित किया था। विगत 2 वर्ष से फिरोज की तलाश की जा रही थी, अब जाकर यह पुलिस की गिरफ्त में आया है। आपको बता दें कि जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश रतलाम से ही…
रतलाम/जनवकालत न्यूज। कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ को मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक ओ.पी. रजक एवम् सेवानिवृत्त जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह राणावत, की अनुशंसा पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहन अय्यर ने संघ संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर दिनेश बारोठ को मनोनीत किया जिसका प्रांताध्यक्ष अतुल मिश्रा ने अनुमोदन किया। बारोठ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने से से कर्मचारी जगत में अपार हर्ष है। जिले के कर्मचारियों ने प्रांताध्यक्ष अय्यर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बारोठ को बधाई दी। कर्मचारी…
महारुद्राभिषेक एवं महाआरती कर महाप्रसादी की वितरित… रतलाम/जनवकालत न्यूज। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री मणिभद्र वीर महादेव मंदिर, स्वास्तिक परिसर, गंगासागर, रतलाम में भक्तिमय आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भव्य शाही सवारी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की। रुद्राभिषेक एवं शिव पूजन हुआ– प्रातः काल से ही भक्तगण भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे थे। पूरे दिन मंदिर परिसर में शिव मंत्रों की गूंज और भक्तों की श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिला। निकाली शाही सवारी– विशेष रूप से सजाई गई शिव शाही सवारी…
संत महात्मा के सानिध्य में जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम… रतलाम/जनवकालत न्यूज। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर, बिलपांक के मुख्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ। प्रवेश द्वार का निर्माण करीब 35 लाख की लागत से होगा। श्री काश्यप ने कथावाचक जया किशोरी जी के श्रीमुख से आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में संकल्प लिया था। स्वामी श्री देवस्वरूपानंदजी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्यद्वार के निर्माण का बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। वे धर्म से जुड़े कार्य समय-समय पर…
शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक साफा बांधने वाले उस्ताद युवाओं को बांधेंगे साफा… रतलाम/जनवकालत न्यूज।प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व के पूर्व जवाहर व्यायामशाला परिवार अम्बर ग्रुप द्वारा सम्मान साफा (वाहन) रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। रैली कल रविवार को प्रातः 10 बजे जवाहर व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होकर प्राचीन गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर समाप्त होगी। जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 20 से अधिक साफा बांधने वाले उस्ताद युवाओं को साफा बांधेंगे। सम्मान साफा (वाहन) रैली जवाहर…
विकसित भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना, केंद्रीय बजट पर पत्रकार वार्ता का आयोजन रतलाम/जनवकालत न्यूज। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को केंद्रीय बजट पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बजट के मुख्य प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि इस बजट में विकसित भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब को बढ़ाकर 2.5 लाख से 12 लाख किया है, जिससे मध्यम वर्ग को अपूर्व लाभ होगा। सरकार का बजट हर वर्ग…
रतलाम/जनवकालत न्यूज। शहर के अलकापुरी निवासी मोतीलालजी भंडारी की धर्मपत्नी सुजानमल, शांतिलाल, अशोक, पारस भंडारी की माताजी सुश्राविका केसर बाई भंडारी का शुक्रवार सुबह संथारे सहित देवलोक गमन हो गया है। आपकी अंतिम महाप्रयाण यात्रा के पूर्व केसर बाई भंडारी की इच्छानुरूप नेत्रदान करवाये गए, जिसकी सूचना गीता भवन न्यास बडनगर के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ. जी.एल. ददरवाल को दी गयी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल वे अपनी टीम के कु. चंचल पाटीदार, परमानंद राठोर, मनीष तलाच के साथ बडनगर से रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पूर्ण कर सफलता पूर्वक कार्निया लिया। नेत्रदान के दौरान भंडारी परिवार एवं…
नगर के विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा, जगह – जगह लोगो ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत रतलाम/जनवकालत न्यूज। भगवान श्री देवनारायणजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समस्त गुर्जर समाज, जिला रतलाम के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन पूरे हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे त्रिपोलिया गेट से हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालु एवं समाजजन पारंपरिक परिधानों में उपस्थित रहे। शोभायात्रा में घोड़े, बग्गियां, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सुसज्जित रथ में भगवान देवनारायण जी का चित्र विराजमान था। यात्रा में राजस्थान के आसींद में स्थित अंतर्राष्ट्रीय…
एमएसएमई के नवनियुक्त अधिकारियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र रतलाम/ जनवकालत न्यूज। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने बुधवार को एमएसएमई विभाग के नवनियुक्त सहायक संचालक, प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधकों से कहा है कि वे राज्य सरकार की मंशा अनुरूप मेक इन इंडिया के मिशन को साकार करने में अपनी ऊर्जा लगाएं। मंत्री काश्यप विभागीय परिचयात्मक प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को उद्योग आयुक्त दिलीप कुमार और सेडमैप के कार्यकारी निदेशक अम्बरीष अधिकारी ने भी संबोधित किया। मंत्री काश्यप ने सभी नवनियुक्त सहायक संचालकों एवं प्रबंधकों को बधाई देते हुए अपने नए…