Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
अंतरराष्ट्रीय

IND vs AUS : भारत ने गंवा दिए थे तीन विकेट, विराट-राहुल की साझेदारी ने पलटी बाजी, ऑस्ट्रेलिया को हराया

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsOctober 9, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

जनवकालत न्यूज/चेन्नई । भारत ने 2023 वनडे विश्व कप का जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पांच बार के विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी 49.3 ओवर में 199 रन पर सिमट गई थी। स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए थे।

जवाब में भारत ने 41.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 85 रन की पारी खेली। वहीं, केएल राहुल 97 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम अब अपना अगला मैच 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी।

विराट-राहुल बने संकटमोचक

एक वक्त भारत ने शुरुआती दो ओवर में दो रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन, कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने 165 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई और भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। विराट तो आउट हो गए, लेकिन राहुल ने यह तय किया वह बिना जिताए मैदान से बाहर न जाएं। राहुल ने पैट कमिंस की गेंद पर छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। हालांकि, राहुल शतक से तीन रन से चूक गए।

ऑस्ट्रेलियाई की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। मिचेल मार्श खाता खोले बिना जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कोहली को कैच थमा बैठे थे। इसके बाद स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा। उन्होंने वॉर्नर का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। वॉर्नर 52 गेंदों पर छह चौके की मदद से 41 रन बना सके।

इसके बाद रवींद्र जडेजा ने कहर बरपाया। उन्होंने स्मिथ को बोल्ड किया। स्मिथ 71 गेंदों में पांच चौके की मदद से 46 रन बना सके। जडेजा ने फिर मार्नस लाबुशेन (27) और एलेक्स कैरी (0) को भी पवेलियन भेजा। कुलदीप ने मैदान पर जम रहे ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड किया।

इसके बाद अश्विन ने कैमरन ग्रीन (8), बुमराह ने पैट कमिंस (15), हार्दिक पांड्या ने एडम जम्पा (6) और सिराज ने मिचेल स्टार्क (28) को पवेलियन भेज ऑस्ट्रेलियाई पारी 199 रन पर समेट दी। भारत की ओर से जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

भारत की पारी

200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। दो रन पर भारत ने तीन विकेट गंवा दिए थे। मिचेल स्टार्क ने पहला विश्व कप खेल रहे ईशान किशन को उनकी पारी की पहली ही गेंद (ओवर की चौथी गेंद) पर स्लिप में खड़े कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया। इसके बाद दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड ने तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।

वहीं, आखिरी गेंद पर उन्होंने श्रेयस अय्यर को वॉर्नर के हाथों कैच कराया। ऐसा होता ही सभी फैंस चौंक गए थे। सारी उम्मीदें कोहली और राहुल पर टिक गई थीं। इन दोनों ने फैंस को निराश नहीं किया और सारा दबाव झेलते हुए टीम इंडिया को जीत तक ले गए। दोनों ने 165 रन की साझेदारी की।

भारत का चौथा विकेट 167 के स्कोर पर गिरा। विराट को हेजलवुड ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 116 गेंदों पर छह चौके की मदद से 85 रन की पारी खेली। वहीं, केएल राहुल ने 115 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 97 रन की पारी खेली। हार्दिक 11 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला।

KL Rahul finishes off the chase with a MAXIMUM! 😎

He remains unbeaten on 97* & #TeamIndia start #CWC23 with a superb win against Australia 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/ToKaGif9ri#CWC23 | #INDvAUS | #TeamIndia | #MeninBlue pic.twitter.com/rZRXGei1QN

— BCCI (@BCCI) October 8, 2023

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous ArticleMissing : गुम हुए किशोर की जानकारी उक्त नंबर पर उपल्ब्ध कराए…
Next Article Elections 2023: पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, एमपी में 17, राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान; पांचों राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को
Janvakalat News

    Related Posts

    रच दिया कीर्तिमान: सीएम राइस विनोबा स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता…

    October 24, 2024

    Rare Coins : देखा है कभी दो लाख रुपए का एक सिक्का, ऐसे ही दुनियाभर के दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन इंदौर पहुंचा

    December 8, 2023

    IND vs NZ : न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने विश्व कप में दर्ज की अपनी पहली जीत, विराट कोहली शतक से चूके

    October 22, 2023
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.