Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
अंतरराष्ट्रीय

GT vs CSK Final: धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स पांचवीं बार बनी चैंपियन, गुजरात से छीना खिताब, रायुडू के बाद जडेजा ने आखिरी बॉल पर जिताया मैच

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsMay 30, 2023
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

जनवकालत न्यूज़/अहमदाबाद । चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए और 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।

बड़े मैच में फिर चला साहा का बल्ला

रिद्धिमान साहा आईपीएल के बड़े मुकाबलों में अक्सर कमाल करते आए हैं। आईपीएल 2014 के फाइनल में शतकीय पारी खेलने वाले साहा ने इस सीजन सिर्फ दो बार ही 30 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था, लेकिन इस मैच में उन्होंने 39 गेंद में 54 रन की शानदार पारी खेल गुजरात के बड़े स्कोर की नींव रखी।

धोनी की स्टंपिंग ने कराई चेन्नई की वापसी

20230530 014049
फोटो सोशल मीडिया

चेन्नई के गेंदबाज जमकर महंगे साबित हो रहे थे। पावरप्ले के बाद सभी गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 10 के करीब था। ऐसे में जडेजा पारी का सातवां ओवर लेकर आए और ओवर की आखिरी गेंद पर गिल का पैर क्रीज से बाहर निकल गया। धोनी ने पलक झपकते ही स्टंपिंग की और गिल को पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ चेन्नई की टीम ने मैच में वापसी की।

गुजरात के लिए फिर नया सितारा

गुजरात टाइटंस के लिए हर मैच में नया खिलाड़ी कमाल करता है और फाइनल में बारी साई सुदर्शन की थी। उन्होंने 47 गेंद में 96 रन बनाए। उन्होंने बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाए और अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर रखा। उनकी पारी के चलते ही गुजरात की टीम चार विकेट पर 214 रन बनाने में सफल रही।

20230530 015440
फोटो सोशल मीडिया

चेन्नई की खराब फील्डिंग से गुजरात का फायदा

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने इस मैच में बेहद खराब फील्डिंग की। मैच की शुरुआती 38 गेंदों में चेन्नई के खिलाड़ियों ने विकेट लेने के तीन आसान मौके गंवाए। सबसे पहले दीपक चाहर ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर शुभमन गिल का कैच छोड़ा। इस समय गिल तीन रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद पांचवें ओवर की पहली गेंद पर दीपक चाहर ने अपनी ही गेंद पर ऋद्धिमान साहा का कैच छोड़ दिया। इस समय साहा 21 रन पर थे। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर जडेजा ने साहा को रन आउट करने का मौका छोड़ा। इस समय साहा 37 रन पर थे। गिल ने इस मैच में 39 और साहा ने 54 रन बनाए। चेन्नई की खराब फील्डिंग के चलते इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 69 अतिरिक्त रन बनाए और गुजरात को शानदार शुरुआत दिलाई।

चेन्नई के युवा गेंदबाज फेल

चेन्नई सुपर किंग्स का गेंदबाजी अटैक युवा जरूर है, लेकिन धोनी की अगुआई में इन्हीं युवा गेंदबाजों ने पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट की शुरुआत में धोनी ने कहा था कि टीम गेंदबाज नहीं सुधरे तो चेन्नई को नए कप्तान के साथ खेलना होगा। इसके बाद चेन्नई के गेंदबाजों ने कमाल किया था। हालांकि, ये युवा गेंदबाज फाइनल मैच का दबाव नहीं झेल पाए। चेन्नई के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तुषार देशपांडे पूरे मैच में विकेट के लिए तरसते रहे। उन्होंने अपने चार ओवरों में 56 रन लुटाए।

M.O.O.D! 🤗

Ravindra Jadeja 🤝 MS Dhoni#TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @imjadeja | @msdhoni pic.twitter.com/uggbDA4sFd

— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous ArticleMI vs GT: गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियन्स को 62 रन से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल के फाइनल में बनाई जगह, शुभमन गिल का एक और शतक
Next Article धर्ममय हुआ रतलाम ! समाजसेवी दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में निकली भव्य शोभायात्रा में मयंक जाट बने मुख्य यजमान, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई दशा माता की प्राण प्रतिष्ठा
Janvakalat News

    Related Posts

    रच दिया कीर्तिमान: सीएम राइस विनोबा स्कूल ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब जीता…

    October 24, 2024

    Rare Coins : देखा है कभी दो लाख रुपए का एक सिक्का, ऐसे ही दुनियाभर के दुर्लभ सिक्कों का कलेक्शन इंदौर पहुंचा

    December 8, 2023

    IND vs NZ : न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने विश्व कप में दर्ज की अपनी पहली जीत, विराट कोहली शतक से चूके

    October 22, 2023
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.