जनवकालत न्यूज/बैंगलोर। IPL 2023, RCB vs MI : आईपीएल के पांचवें मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। उसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आठ विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
आरसीबी की एकतरफा जीत


आरसीबी ने आईपीएल के 16वें सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने अपने पहले मैच मे ंमुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम को जीत दिलाई। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

कोहली-डुप्लेसिस की तूफानी पारी में उड़ी मुंबई इंडियंस
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को कोहली और डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। कोहली और डुप्लेसिस ने 14.5 ओवर में 148 रन जोड़े। डुप्लेसिस 43 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा। वहीं, कोहली ने 49 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। विराट का स्ट्राइक रेट 167.35 रहा। ग्लेन मैक्सवेल तीन गेंद पर दो छ्क्कों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल सके।
तिलक वर्मा ने अर्धशतक लगाते हुए मुंबई को संभाला
इससे पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 46 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। एक छोर से मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर से तिलक लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को छक्का मारा। तिलक ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। 5.2 ओवर में तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए थे। उस समय टीम का स्कोर 20 रन था। वहां से उन्होंने मुंबई को 170 रन के पार पहुंचाया।
April 2nd, Ravi Shastri in the commentary box and a 6️⃣ to finish off a brilliant run chase.
A tribute to THAT 6️⃣ from MSD #OnThisDay 🥹#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 #RCBvMI pic.twitter.com/MIAq24u5gC
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 2, 2023