Hockey World Cup: पेनल्टी शूटआउट में हारकर भारत हॉकी विश्व कप से बाहर, न्यूजीलैंड ने जीता क्रॉसओवर मैच, पदक जीतने का सपना टूटा

जनवकालत न्यूज़ / भुवनेश्वर। FIH Hockey Men’s World Cup 2023 India vs New Zealand : हॉकी विश्व कप में रविवार (22 जनवरी) को टीम इंडिया क्रॉसओवर मैच में हार गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में मिली हार के साथ ही भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। उसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा। वहां न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल कर ली। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला 24 जनवरी को गत चैंपियन बेल्जियम से होगा।

20230122 214938

फोटो सोशल मीडिया

IND vs NZ Hockey : श्रीजेश और कृष्ण पाठक के प्रयासों के बावजूद हारा भारत

भारतीय टीम का 1975 के बाद पदक जीतने का सपना भी टूट गया है। निर्धारित 60 मिनट तक मैच 3-3 की बराबरी पर रहा था। उसके बाद न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से जीत हासिल कर ली। टीम इंडिया के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक ने पेनाल्टी शूटआउट में कुल चार बचाव किए। इसके बावजूद भारत को जीत हासिल नहीं हुई।

20230122 214924

फोटो सोशल मीडिया

मैच का सार

IMG 20230122 223041

फ़ोटो सोशल मीडिया

भारत ने मैच में पहला गोल किया। उसके बाद उसने दूसरा गोल किया। न्यूजीलैंड ने एक गोल कर वापसी की तो भारत ने तीसरा गोल कर दिया। उसके बाद लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से मैच जीत जाएगी, लेकिन कीवी टीम ने जबरदस्त वापसी की। उसने दो दनादन गोल करके भारतीय खिलाड़ी और फैंस को हैरान कर दिया। न्यूजीलैंड ने मैच में पिछड़ने के बाद बराबरी की और फिर पेनाल्टी शूआउट में जीत हासिल कर ली। भारत के लिए मैच में ललित उपाध्याय, वरुण कुमार और सुखजीत सिंह ने गोल दागे। टीम इंडिया 2018 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

20230122 215017 scaled

पेनाल्टी शूटआउट में दोनों टीमों का प्रदर्शनIMG 20230122 220848

हॉकी इंडिया –

 

https://www.kamakshiweb.com/

Read Also

About Us

Janvakalat News Portal is the fastest growing news platform of Madhya Pradesh. For the last few years, we are constantly trying to provide our readers with the news that is important for them.