रतलाम। जनवकालत न्यूज़ 31 मार्च
आज रतलाम शहर पूरी तरह से लॉक डाउन रहा। आमजन को खरीदारी के लिए कोई समय नहीं दिया गया। सभी घरों में रहे। शहरवासियों द्वारा लॉकडाउन का पूरा-पूरा पालन किया गया। कलेक्टर एसपी ने पूरे शहर में भ्रमण किया, जहां पर भी लोग नजर आए उन्हें फटकार लगाई। जरूरत पड़ने पर डंडा भी चलाया डाटकर घर भेजा गया। कल बुधवार सुबह से स्थिति में बदलाव किया गया हैं अब 4 घंटे की जगह 3 घंटे की छूट मिलेगी। जिलाधीश श्रीमति रुचिका चौहान ने बताया कि सब्जी मंडी में सुबह तय समय में सब्जी आएगी। सुबह 7:00 से 10:00 तक बजे तक छूट मिलेगी। इसके तहत किराना दुकान खुली रहेगी। कोई भी व्यक्ति खरीदारी के लिए वाहन लेकर नहीं जा सकते हैं। दो पहिया चार पहिया वाहन सभी प्रतिबंधित रहेंगे। बिना वजह घूमने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

