रतलाम | प्रकाश तंवर
प्रजातंत्र में जनता का जनप्रतिनिधि जनता की सुख-सुविधाओं का ख्याल रखता है। यह स्वस्थ राजनीति का नैतिक कर्तव्य है। रतलाम नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की परिषद है। उसके उपरांत भी भाजपाई पार्षदों को क्षैत्रवासियों की अनिवार्य सुविधाओं के लिए कीचड़ में बैठकर धरना निगम के विरूद्ध तथा अपनी पार्टी के जिम्मेदारों की अनदेखी के विरूद्ध धरना प्रदर्शन करना पड़ा। महिला भाजपा पार्षद, सीमा टांक, इन्दु बाला गोखरू ने भाजपाई परिषद, निगम में काबीज होने के बाद भी, वार्ड की जायज समस्याओं के निराकरण के लिए अपनो (भाजपाइयों) को प्रजातांत्रिक गतिविधियों के माध्यम से चेताया। वार्ड-०५ की भाजपा पार्षद इन्दु बाला गोखरू को निगम परिषद में अपने सहयोगी पार्षदों के साथ धरना देना पड़ा। भाजपाई महापौर डॉ. सुनिता यार्दे ने कई घण्टे इंतजार करवाया। तथा भाजपा संगठन ने पार्षद सीमा टांक, पार्षद इन्दुबाला गोखरू, पार्षद रावटीवाला को अनुशासन में रहने की हिदायत दी। जब क्षैत्र की निर्वाचित नैत्री भाजपाई परिषद से आम लोगों की समस्याओं का निराकरण करवा पाने में नाकाम रहीं, तो क्षैत्रवासियों ने भी प्रजातान्त्रिक रूढ़ी का वरण किया, और क्षैत्र तथा शहर के अन्य जिम्मेदार लोगों से सम्पर्वâ कर क्षैत्र की जरूरी समस्याओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई। ऐसे में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने आमजन की समस्या के निराकरण के लिए आंदोलन किया। शहर में इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही हैं कि सत्ताधारी आम जनता की सुविधाओं को नजरअंदाज कर रहे। वही जब जनता अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाती है, तो दो धड़े में बंटी भाजपा एक होकर शासन पर दबाव बना रही है। ऐसे तो जनता कभी नेताओं की मनमानी के विरूद्ध आवाज बुलंद नहीं कर पायेगी। बुद्धिजीवियों ने चिंता व्यक्त करते है। स्वतंत्र नागरिक अधिकार पर कुछ मुट्ठीभर लोगों द्वारा हनन करना, स्वस्थ्य प्रजातंत्र को कमजोर करने जैसा बताया है। आज बात-बात पर कुछ समझदार कानून की बात तो करते है। लेकिन सिर्पâ अपनी राजनैतिक पीपासा तक। राजनीति के गिरते स्तर से आमजन परेशान है। जनता की भलाई के लिए भी कोई कानून को साथ में लेकर आगे आयेगा क्या…? या फिर भाजपा कांग्रेस आपस में कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे और आमजन मुखदर्शक बन ठगाता रहेगा क्या.. ?
बड़ी खबरे
- कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
- रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
- विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
- शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
- पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
- भगवान श्री देवनारायणजी जन्मोत्सव पर हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन…
- मेक इन इंडिया के मिशन को साकार करने में अधिकारी अपनी ऊर्जा लगाएं: मंत्री काश्यप