रतलाम | प्रकाश तंवर
जिला पुलिस अधिक्षक (एस.पी) गौरव तिवारी जहां पूरे रतलाम जिले के बासिंदों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दृढ़ संकल्पित है। वही पुलिस महकमें में व्याप्त भ्रष्ट तत्वों पर टेढ़ी नजर रखे हुए है। जिसका समाज में सकारात्मक संदेश जा रहा है। जिले सहित प्रदेश व देश के नगारिक यह भलीभांति जानते हैं कि पुलिस जवान की २४ घण्टे की नौकरी में कभी भी ड्यूटी बजाने, तैनात रहना पड़ता है। फिर चाहे जवान को शारीरिक पीढ़ा हो रही हो, या फिर कोई पारिवारिक अथवा सामाजिक कार्य हो, पुलिस जवान का परिवार छोटा नहीं होता है। अपितू पूरे समाज का अभिन्न अंग पुलिस जवान होता है। सामाजिक तीज-त्यौहार या राष्ट्र्रीय त्यौहार कई प्रकार के सम्पादित होने वाले कार्यों में पुलिस अपने स्वयं के परिवार के साथ खुशियां नहीं बांटता, बल्कि समाज में जिस क्षैत्र में उनकी ड्यूटी होती है। वही के नागरिकों के बीच अपनों की खुशियों का एहसास करता है। हालांकि हम सब इंसान सामाजिक प्राणी है। लेकिन पुलिस स्वयं अपने परिवार से दूर रहकर आम नागरिकों के परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तेदी के साथ लगी रहती है। वैसे तो अनाज में वंâकड होते ही है। वैसे ही सिस्टम में कुछ अपवाद स्वरूप ऐसी घटनाएं उजागर होती है। जिससे विभाग के लिए कभी-कभी नकारात्मक बातो सामने आती है। लेकिन भारतीय समाज का बहुत बड़ा तपका इंसाफपरस्त है। अपनी करनी और कथनी को समाजहित में एकरूप से चलाने वाले एस.पी. सिंघम गौरव तिवारी जैसे जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर सरकार का अनर्गल दबाव नहीं रहे, तो निश्चित रूप से समाज एवं सिस्टम में ईमानदारी का ग्राफ बढ़ जायेगा। आमजनों के हृदय में जहां पुलिस के प्रति सम्मान है, वही अपराधियों के मन में खौफ है।
बड़ी खबरे
- कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
- रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
- विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
- शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
- पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
- भगवान श्री देवनारायणजी जन्मोत्सव पर हुआ भव्य शोभायात्रा का आयोजन…
- मेक इन इंडिया के मिशन को साकार करने में अधिकारी अपनी ऊर्जा लगाएं: मंत्री काश्यप