युवक कांग्रेस की मैराथन ने काग्रेस मे फूँका दम…

रतलाम |

कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस रतलाम शहर विधानसभा युंका. अध्यक्ष मयंक सिंह जाट एंव ग्रामीण युकां. अध्यक्ष संजय चौधरी की अगवानी में मैराथन दौड़ के साथ मनाया गया। शहर युंका. अध्यक्ष मयंक सिंह जाट के नैतृत्व में सैलाना बस स्टेण्ड स्थित महाराणा प्रताप चौक से सेकड़ो युवा एकत्रित होकर त्रिपोलिया गेट पहुचे। जहां से रतलाम झाबुआ संसदीय क्षैत्र के सांसद श्री कांतिलाल भूरिया एवं युंका. के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुणाल चौधरी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। स्मरण रहे विगत ६ जून २०१८ को म.प्र. के मन्दसौर जिले के खोखरा गांव में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा हुई उसके बाद से ही प्रदेश के कांग्रेस जनो में नई उर्जा का संचार हुआ है। जिसमे विशेष कर युवा कांग्रेस अति उत्साहित है। यही कारण है कि प्रदेश भर में कांग्रेसियों की सक्रियता से सत्ता बोखलाने लगी है। प्रदेश में कमलनाथ एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा दिग्विजय सिह सहित कई दिग्गज नेताओ के समर्र्थक बड़ी संख्या में है। जो वर्तमान मे श्री राहुल गांधी की सभा के पश्चात् एक जाजम पर आ गये है, जिससे भाजपा का जनाधार डगमगाने लगा है। अब कांग्रेसी भी ‘‘वन बुथ टेन यूथ’’ की नीति को धरातलीय अमलिजामा पहनाने में लगे है। प्रदेश में क्षेत्रवार प्रभारी प्रदेश अध्यक्षो को नियुक्त कर, कांग्रेस संगठन में नई जान पूँâकी जा रही है। रतलाम जिले में भी कांग्रेस संगठन का विकेन्द्रिकरण चल रहा है जिससे आम कार्यकर्ता की पहुँच संगठन के पदाधकारी तक सिधे रहेंगी। ताकि कांगे्रस के अन्तिम व्यक्ति को भी सन्तुष्ट किया जा सके। रतलाम मे चुनावी सरगर्मी अपना वजुद बनाने लगी है। ऐसे में युंका. द्वारा मैराथन दौड़ युवाओ में राजनैतिक उर्जा ही भरेगी। साथ ही शहर में तथा आस-पास के गांवो में कांग्रेस का सकारात्मक माहौल बनना प्रारम्भ हो गया है। यदि नेता-नेत्री परस्पर समंवय बनाये रखेगे, तो निश्चित रुप से प्रदेश में सत्ता कांग्रेस के हाथो में आ सकती है। सन् १९८५ में जब श्री राहुल के पिता श्री स्व. राजीवगांधी देश के प्रधानमंत्री थे, तब भी रतलामी कांगे्रसी मैराथन दौड़ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। उस समय के युवानेता हाजी खुर्शिद अनवर हुआ करते थे। जो प्रदेश शासन के पूर्व धर्मस्व मंत्री स्व. पण्डित मोतीलाल दवे पूर्व विधायक स्व. श्री शिवकुमार झालानी, पूर्व गृहमंत्री श्री भारतसिंह (जावरा) एवं पूर्व मंत्री ठा. महेन्द्र सिंहजी कालूखेड़ा तथा पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन स्व. श्री प्रभूदयाल गेहलोत (सैलाना), स्व. श्री रामेश्वर जी अग्रवाल को एक जाजम पर बैठाकर कांगे्रस को जिन्दा रखा। अब रतलाम जिले के युवा नेताओ के वंâधो पर यह वजन है, जिसे एक चुनौती के रुप मे स्वीकार कर युवा नेताओ को कांगे्रस के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ तथा आम कार्यकर्ताओ को साथ में लेकर चलना है। तभी प्रदेश में कांगेस का झण्डा लहरायेगा। मैराथन दोड़ शहीद चौक पर एक सभा के रुप में परिवर्तित हुई जिसमे स्थानीय नेताओ ने भी अपने उद्बोधन में भाजपा को कोसा तथा कांगे्रस की एकजुटता पर जोर दिया।

https://www.kamakshiweb.com/

Read Also

About Us

Janvakalat News Portal is the fastest growing news platform of Madhya Pradesh. For the last few years, we are constantly trying to provide our readers with the news that is important for them.