Close Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp Threads
बड़ी खबरे
  • रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…
  • रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…
  • कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…
  • रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…
  • विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…
  • शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में हजारो की संख्या में दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकलेगी सम्मान साफा (वाहन) रैली…
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शून्य कर स्लैब 2.5 लाख से 12 लाख किया – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
  • धर्मनिष्ठ सुश्राविका केसर बाई भंडारी का संथारा सीझा, नेत्रदान पश्चात निकाली गई डोल यात्रा…
Facebook X (Twitter) Instagram
जन वकालत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • देश
  • अपराध
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • धर्म – समाज
  • E-PAPER 2025
    • E-PAPER 2024
  • रतलाम
  • Other
जन वकालत
रतलाम

5 वर्षीय फैजान हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पडोसी सोहेल निकला हत्यारा, हवस मिटाने के लिए बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य और फिर हत्या…

Janvakalat NewsBy Janvakalat NewsMay 4, 2019
WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link Email

press confrance

रतलाम|प्रकाश तंवर 

पुलिस उपमहानिरीक्षक गौरव राजपूत ने पुलिस कंट्रोल रुम पर  एक  प्रेसवार्ता कर आयोजित 5 वर्षीय फैजान हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। इस मौके पर एसपी गौरव तिवारी के साथ अनेक पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
श्री राजपूत ने बताया कि विगत 13 अप्रैल को हाट की चौकी इलाके में घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बालक फैजान अचानक लापता हो गया था। फैजान के परिजनों ने उसे काफी खोजा और फिर नहीं मिलने पर उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
बालक फैजान की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए सर्च आपरेशन शुरु किया, लेकिन कई कोशिशों के बावजूद उसका कोई पता नहीं मिल पाया। पुलिस की सर्चिंग जारी रही। घटना के करीब दस दिन बाद फैजान का शव एक बोरी में बंधा हुआ,उसके घर के निकट के नाले से बरामद हुआ। फैजान का शव सामने आने के बाद पुलिस के लिए चुनौती और बडी हो गई। पुलिस ने इस मामले में सुराग देने पर तीस हजार रु. ईनाम की घोषणा भी की थी।
मृत बालक फैजान के पोस्टमार्टम से यह तथ्य सामने आए थे कि बालक की मृत्यु उसके मुंह और नाक पर सेलो टैप चिपके होने से आक्सिजन की कमी के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम में यह भी संभावना जताई गई थी उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया था।

दो सौ से ज्यादा मकानों की सर्चिंग, हजार वाहनों की जांच, सौ से अधिक लोगों से पूछताछ, और करीब सौ पुलिस कर्मियों की टीमों द्वारा लगातार की गई मेहनत के बाद आखिरकार पुलिस ने पांच वर्षीय बालक फैजान की हत्या के रहस्य को सुलझा लिया है। फैजान की हत्या उसी के पडोसी युवक सोहेल ने बालक के साथ अप्राकृतिक कृतय करने के बाद की थी। हत्या के साक्ष्य मिटाने में उसकी बहन कश्मीरा ने भी उसका साथ दिया था। पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बारीकी से सघन जांच प्रारंभ की। बालक का शव बोरे में मिला था और इस बोरे में सिलाई में प्रयुक्त होने वाले रंगीन धागे भी बरामद हुए थे। इस साक्ष्यों की वैज्ञानिक तरीके से जांच की गई। आसपास के जिन स्थानों पर टेलरिंग का काम किया जाता है,उनके घरों की सर्चिंग और पूछताछ की गई।
जांच के दौरान मृत फैजान के घर के पास में रहने वाले सोहेल पर पुलिस को शंका हुई। पुलिस ने जांच के दौरान पहले भी सोहेल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था,परंतु मृत फैजान के परिजनों ने ही उसे संदेह से परे बताते हुए पुलिस से छुडवा लिया था। लेकिन बाद में पुलिस की गहन जांच में सोहेल के विरुध्द साक्ष्य मिलते गए और जब पुलिस ने कडी पूछताछ की तो फैजान के साथ हुए हादसे का पूरा सच सामने आ गया।
श्री राजपूत ने बताया कि आरोपी सोहेल ने मोबाइल पर पोर्न क्लिपिंग देखने के बाद तातकालिक उत्तेजना के चलते बाहर खेल रहे फैजान को अपने घर में बुलाया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद उसने बालक फैजान के हाथ पैरों को सैलो टेप से बांध दिया और उसके नाक व मुंह पर भी सैलो टेप चिपका दिया। इसी वजह से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। सोहेल ने मृत फैजान के शव को अपने घर की वाशिंग मशीन में छुपा दिया।
फैजान का शव वाशिंग मशीन में छुपा होने की जानकारी सोहेल की बहन कश्मीरा को मिल गई थी। बाद में कश्मीरा और सोहेल ने मिलकर फैजान के शव को फिर से दो नए बोरों में पैक किया और इन बोरों को घर के पीछे वाले नाले में फेंक दिया। शव को नाले में फेंकने के बाद सोहेल फैजान के परिजनों के साथ फैजान को ढूंढने का नाटक करता रहा,लेकिन पुलिस की गहन जांच के बाद आखिरकार उसका अपराध सामने आ ही गया।
पुलिस ने आरोपी सोहेल उर्फ मोनू पिता अल्ताफ अंसारी 19 और उसकी बहन कश्मीरा पति शाकिर 25 नि.खजराना इंदौर हाल मुकाम हाट की चौकी रतलाम को गिरफतार कर लिया है। उनके विरुद्ध हत्या,साक्ष्य मिटाने का प्रयास जैसी धाराओं के साथ पाक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
डीआईजी श्री राजपूत ने बताया कि आरोपी सोहेल का अपराध उजागर करने के लिए पुलिस पूरी तरह से वैज्ञानिक अनुसंधान किया। उसके डीएनए सैंपल,शव पर मिले रंगीन धागों इत्यादि से मिलाए गए और निर्विवाद रुप से यह स्थापित किया गया कि फैजान की हत्या सोहेल के द्वारा की गई है। जबकि पुलिस की पूछताछ के दौरान वह पुलिस को भटकाने के लिए कई बार गलतबयानी करता रहा। उसने यह भी कहा कि हतया में फैजान का चाचा भी शामिल है।
डीआई जी श्री राजपूत ने बताया कि यह अत्यंत जघन्य कोटि का अपराध है इसलिए इसे फास्टट्रैक में रखा जाएगा। आरोपी के विरुध्द सप्ताह भर में चालान पेश किया जाएगा और उसे शीघ्रतिशीघ्र कडी से कडी सजा दिलवाई जाएगी।

https://www.kamakshiweb.com/
Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Email Copy Link
Previous Articleएक ही आईएमईआई के मोबाइलो पर चल रही थी कई सिम, पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार किया
Next Article जिला शिक्षा अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने 15000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा
Janvakalat News

    Related Posts

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबरे

    रतलाम को समर्पित : स्वर्ण नगरी में डी.पी. ज्वेलर्स के दूसरे व सबसे बड़े शोरूम का भव्य अनावरण 6 अप्रैल को…

    April 4, 2025

    रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपनो में ईद मनाने आया NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज गिरफ्तार…

    April 2, 2025

    कर्मचारी नेता दिनेश बारोठ जिलाध्यक्ष मनोनीत…

    March 9, 2025

    रतलाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर भव्य शाही सवारी का आयोजन संपन्न…

    February 28, 2025

    विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा होगा भव्य निर्माण…

    February 27, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • Telegram
    • WhatsApp
    Contact Us

    Mobile : +91 78287 94341

    Email : info@janvakalatnews-com.stackstaging.com

    जन वकालत
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    • About Us
    • Contact Us
    • E-PAPER 2024
    © 2025 Janvakalat News. Designed by Kamakshi Web +91-8959521010

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Ad Blocker Enabled!
    Ad Blocker Enabled!
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.