रतलाम/सैलाना। (अल्ताफ़ अंसारी की कलम से)
हाथों में कैंडल लिए आंखों में नमी छाई हुई। चेहरे पर आक्रोश दिखाते हुए हजारों की तादाद में नगर के नागरिकों द्वारा पीड़ित मासूम को न्याय तथा हेवानियत के दरिंदे को फांसी की सजा दिलवाने के लिए जुलूस निकालकर थाना परिसर में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। बिते कुछ समय पहले मंदसौर में मासूम के साथ हुऐ दुराचार के विरोध में रविवार को शाम 7:30 बजे राजवाडा चौक पैलेस चोराहा से केंडल मार्च निकाला गया।


जिसमे नगर के साथ साथ आसपास समीप ग्रामीण अचल के युवा के साथ साथ व्यापारी, नारी शक्ति, बहनो, किसान बन्धु सहित साथिगण मौजुद थे।
कांग्रेस नेता हर्षविजय गेहलोत के नेत्वत मे विगत दिनों मंदसौर में हुए 7 साल की बच्ची के साथ हुए दुराचार को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है मध्य प्रदेश में इस तरह के घिनोने कृत्य अपने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है दुष्कर्म की घटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को फास्ट ट्रैक न्यायालय में मुकदमा चलाया जा कर जल्द ही फांसी की सजा दी जावे सैलाना क्षेत्र के आम नागरिक एवं समस्त सामाजिक संगठन बालिका के साथ हुए। दुष्कर्म की घटना की कड़ी निंदा करते हुए महामहिम महोदय से उक्त ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग करते हैं कि संपूर्ण घटना की सीबीआई जांच की जावेद एवं फांसी की सजा जल्द से जल्द आरोपियों को ज्ञापन शोप कर बताई गई। मासूम दिव्या को न्याय तथा हेवानियत के दरिंदे को फांसी की सजा दिलवाने के लिए हजारों की तादात में समस्त नगरवासी पैलेस चौराहा से गणेश मंदिर सदर बाजार मस्जिद चौराहा बस स्टैंड से होते हुए थाना परिसर में पहुंचे जहां पर थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन हर्षाली ङोशी तथा आभार जितेन्द्र सिंह राठौर ने माना।