जावरा।
ऊंटखाना क्षेत्र में 2 जून की रात पैसे की लेन-देन के विवाद में बीच-बचाव करने आए अमजद की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। जबकि 2 आरोपित फरार हैं। गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से सातों को 20 जून तक जेल भेजने के आदेश हुए। शहर थाना टीआई श्यामचंद्र शर्मा ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी जब्बार और वकील की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

