शहर में नारी शक्ति का मतदाता करेंगे सम्मान…

रतलाम| प्रकाश तंवर

रतलाम शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रेमलता संजय दवे का मुकाबला श्री चैतन्य काश्यप से है| दोनों की पृष्ठभूमि में कई समानताएं हैं| दवे परिवार सभी धर्मों में आस्था रखते हैं| सनातन धर्म के मानने वाले जो लंबे समय से रतलाम में राजनीति में अपना वर्चस्व चाहते थे | वह भी आंशिक रूप से कांग्रेस से संतुष्ट नजर आ रहे हैं| हालांकि कांग्रेस सिद्धांत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सामान्य जाति सहित धर्मनिरपेक्ष नीति को आज आत्मसात करके लोक कल्याणकारी नीतियों में पूर्ण विश्वास रखती आई है| जिसका फायदा वर्तमान में कांग्रेस को निश्चित रूप से मिलेगा| आज देश एवं प्रदेश में जाति धर्म क्षेत्र के नाम से आमजन को बांटने वाले शातिरों के चेहरे साफ दिखने लगे हैं, मतदाता मौन है | कुछ चरमपंथी आम नागरिकों की भावनाओं की तो ले रहे हैं | रतलाम नगर में युवा हाथ बेकार है| शिक्षितो को शहर से पलायन करना पड़ा है| काम की तलाश में मजदूर से लगाकर  तकनीशियन तक अपने घर परिवार को छोड़ नगर से सैकड़ों किलोमीटर दूर अपना भविष्य तलाशने में लगे हैं| युवा मन भी सपने संजोता है, लेकिन व्यवस्था के आगे घुटनेटिका देता है| आखिर “अच्छे दिन” का जुमला देश प्रदेश में कब सार्थक होगा…? या फिर अच्छे दिन… की आस में महंगाई की मार खाते रहे| अब मतदाता निर्भीक एवं बिना लोभ लालच के मतदान करने को आतुर है|

https://www.kamakshiweb.com/

Read Also

About Us

Janvakalat News Portal is the fastest growing news platform of Madhya Pradesh. For the last few years, we are constantly trying to provide our readers with the news that is important for them.