रतलाम में मिले 4 नए पॉजिटिव, कुल पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा बढ़कर 20 हुआ…

रतलाम। जनवकालत न्यूज़

जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 6 मई 2020 को चार कोविड-19 मरीजों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट भोपाल द्वारा प्राप्त प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पॉजिटिव मिले मरीज इस प्रकार हैं –  24 वर्षीय पुरूष,  26 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरुष,  32 वर्षीय पुरुष हैं। सभी निवासी कंटेनमेंट क्षेत्र जावरा फाटक और बापू नगर के रहने वाले हैं। यह चारों पेशेंट दिनांक 29 अप्रैल 2020 से क्वॉरेंटाइन में भर्ती हैं जिन्हें कंटेनमेंट जोन जावरा फाटक में 75 वर्षीय महिला के पॉजिटिव पाए जाने पर संपर्क में आए हुए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान भर्ती किया गया था। आज दिनांक को पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर इन्हें रतलाम के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। चारों का स्वास्थ्य स्थिर है कोई भी गंभीर नहीं है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चारों के परिवार के सदस्यों के हाई रिस्क कांटेक्ट एवं इनके लो रिस्क कांटेक्ट में आने वालों से पूछताछ की जा कर उन्हें भी आइसोलेट किया जा रहा है।

https://www.kamakshiweb.com/

Read Also