रतलाम। जनवकालत न्यूज़
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अखिल भारतीय मार्गदर्शक आदरणीय डॉ इन्द्रेश कुमार जी के आह्वान पर मंच के सभी पदाधिकारियों द्वारा संपूर्ण भारत मे 14-15 अगस्त को घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी मे मंच के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक इमरान पठान एडवोकेट द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रो मे शहर काज़ी एहमद अली साहब, शाकिर शाह, आसिफ खान, सलीम जयपुरी, मसीता खान अब्बासी, एजाज़ खान आदि को तिरंगा झंडा वितरित कर घर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। वहाँ उपस्थित सभी जानो ने आमजनता से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर देश प्रेम की भावना के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंच के पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य शब्बीर राही, उज्जैन संभाग संयोजक हमीद खान, मोर्चा जिला महामंत्री मंसूर जमादार, प्रिंसिपल नासिर शाह, इसरार रेहमानी,अफ़ज़ल अब्बासी, अकबर कुरेशी, गुरूमख शर्मा, लियाकत अली, इमरानुद्दीन, सलीम जयपुरी, साहिद कुरेशी, अमन कुरेशी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी एहसान रेहमानी ने दी।

