Home देशमुंबई पहुंचा मॉनसून, भारी बारिश से थमी रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव

मुंबई पहुंचा मॉनसून, भारी बारिश से थमी रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव

by Janvakalat News
0 comments

मुंबई |
शुक्रवार को मिली थोड़ी राहत के बाद मुंबई में शनिवार से एक बार फिर भारी बारिश हो रही है। मॉनसून की दस्तक के साथ ही बारिश से शहर की रफ्तार थम सी गई है। कई इलाकों में जलभराव के साथ ही ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। शहर की लाइफलाइन लोकल पर भी इसका असर पड़ा है। कुछ जगहों पर लोकल ट्रेनें 10 से 12 मिनट की देरी से चल रही हैं, जिससे लोगों को मुश्किल उठानी पड़ रही है। वहीं, छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कई विमान सेवाओं को भी डायवर्ट करना पड़ा है।

भारी बारिश के अलर्ट के बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अब मुंबई में अपनी आमद दर्ज कराई है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे जैसे महाराष्ट्र के इलाकों में आधिकारिक रूप से मॉनसून पहुंचने की घोषणा कर दी है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई से कोलाबा में 38.2 और सांताक्रूज में 37 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई है। शहर के माहिम इलाके में भी भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी इकट्ठा हो गया है।

https://www.kamakshiweb.com/

You may also like

Leave a Comment

About Us

We’re a media company. We promise to tell you what’s new in the parts of modern life that matter. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Sed consequat, leo eget bibendum sodales, augue velit.